Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

होली पर और ‘चमका सोना’, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या कीमत?

अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज होली पर आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है, यहां पर पूरा लिस्ट देख सकते हैं।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Mar 14, 2025 11:21
Gold Price

Gold Price Today: 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत में सोने पर भी आज ‘कीमत में बढ़ोतरी’ का रंग चढ़ा है। दरअसल, आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 88740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 81,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने के लिए 66,450 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे। जानिए आज रेट में कितनी बढ़ोतरी हुई है? किस शहर में कितने रुपये प्रति ग्राम सोने का भाव पहुंच गया है?

दिल्ली में कितनी बढ़ोतरी?

दिल्ली में आज सोने का भाव 88740 प्रति 10 ग्राम है। कल 13 मार्च को सोने का भाव 87653.0 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, पिछले हफ्ते की बात करें, तो सोना 87323.0 प्रति 10 ग्राम था। 24 कैरेट सोने का भाव पिछले हफ्ते में -0.38 फीसदी तक बदला है। जबकि, पिछले महीने इसमें -0.94 फीसदी का बदलाव हुआ था। चांदी का भाव 1000.0 रुपये से बढ़कर 104200.0 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Stock Market: आज इन शेयरों में नजर आ सकता है Holi वाला रंग, बनाएं रखें नजर

दूसरे शहरों में क्या भाव?

चेन्नई में आज सोने का भाव 88,590 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा में 88,740 रुपए, लखनऊ में 88,740 रुपए, मुंबई में 88,590 रुपए, बेंगलुरु में 88,590 रुपए, चेन्नई में 88,590 रुपए, पुणे में 88,590 रुपए, अहमदाबाद में 88,640 रुपए, कोलकाता में 88,590 रुपए, हैदराबाद में 88,590 रुपए है। यह भाव 24 कैरेट सोने का है। 22 कैरेट सोने का रेट अलग है।

---विज्ञापन---

Gold Price Today

क्यों घटता-बढ़ता है भाव? 

सोने और चांदी की कीमतें में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। सोने की वैश्विक मांग, मुद्रा में उतार-चढ़ाव, ब्याज दरें और सरकारी नीतियां भी सोने के भाव पर असर डालती हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कारक भी सोने के भाव को प्रभावित करते हैं। इसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: 1.31 करोड़ तक कमाने वालों पर नहीं लगेगा टैक्स, क्या है ट्रंप का प्लान?

First published on: Mar 14, 2025 11:00 AM

संबंधित खबरें