अचानक क्यों बढ़ने लगी सोने की कीमत? दिवाली से पहले आएगा कितना उछाल?

Gold Price Hike Latest News Update: सोने की लगातार उछाल मारती कीमतों के बीच दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की टेंशन भी बढ़ने लगी है। हालांकि इसका कनेक्शन अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व बैंक से है।

Gold Silver Price Today 16 September 2024 in India

सोने और चांदी की कीमत

Gold Price Hike Latest News Update: सोने के दाम अचानक से आसमान छूने लगे हैं। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला है। आखिर इसकी क्या वजह है? खासकर दिवाली के नजदीक आने के साथ सोने की कीमत बढ़ने लगी है। ऐसे में क्या दिवाली के दौरान आपकी जेब पर तगड़ा असर पड़ने वाला है? आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

सोने की कीमत बढ़ने के पीछे डॉलर और अमेरिकी बैंक एक बड़ी वजह है। दरअसल डॉलर लगातार कमजोर हो रहा है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक यानी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। यही वजह है कि सोने की कीमच ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

कितनी बढ़ी सोने की कीमत?

डॉलर की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में 05:51 बजे तक हाजिर सोने का भाव 0.5 प्रतिशत बढ़ गया था। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स के दाम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,615.80 डॉलर हो गया है। ऐसे में चीन, जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया और दक्षिण कोरिया में भी सोने के व्यापार में कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

डॉलर में 0.2 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ऐसे में डॉलर का इस्तेमाल ना करने वालों के लिए सोना सस्ता होना चाहिए। मगर फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने की खबर के कारण सोना महंगा हो सकता है। खबरों की मानें तो आगे भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुमकिन है कि साल के आखिर तक सोने की कीमत 2700 डॉलर पहुंच जाए। इसके साथ चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

फेड की बैठक पर टिकी निगाहें

इस हफ्ते सभी की नजर फेडरल रिजर्व पर टिकी रहेंगी। 17-18 सितंबर को फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी बैठक होगी। इस बैठक में ब्याज दरों पर कटौती या बढ़ोत्तरी पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान भी बड़े फैसले ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ