Gold Import Fall: भारत में सोने की मांग और इसके आयात को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में भारत के सोने के आयात में सालाना आधार पर करीब 30% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस कमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील और सरकार के नीतिगत फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आयात घटने के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं, बल्कि कई बड़े कारण हैं.
Gold Loan Rules: लोन न चुकाने पर क्या करेगा बैंक? जानें क्या कहता है कानून
मई के बाद से लगातार घट रहा है आयात
‘मेटल्स फोकस’ के आंकड़ों के अनुसार, मई में भारत ने करीब 29.4 टन सोना आयात किया था, जो पिछले साल के मुकाबले 4% कम था. इसके बाद गिरावट का दौर तेज हो गयाजून में आयात करीब 20%, जुलाई में 23.7% और अगस्त में 30% तक गिर गया. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक मेटल्स फोकस के आंकड़ों से यह साबित नहीं होता कि सिर्फ पीएम मोदी की अपील की वजह से आयात में गिरावट हुई. गोल्ड प्राइज अभी भी डेढ़ लाख रुपए से ऊपर हैं. टैक्स ड्यूटी बढ़ने के कारण भी भारत में आयातित सोना महंगा हो गया है.
सिर्फ अपील नहीं, ड्यूटी और ऊंची कीमतें भी हैं वजह
आयात में आई इस गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं:
- कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी: केंद्र सरकार ने मई में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी थी, जिससे विदेश से सोना मंगाना काफी महंगा हो गया.
- सोने की रिकॉर्ड कीमतें: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव लगातार ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जिससे आम खरीदारों ने नए गहनों की खरीदारी सीमित कर दी है.
सरकार क्यों चाहती है सोने की खरीद कम हो?
भारत दुनिया में चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और हर साल 700 से 900 टन सोना आयात करता है. इसके लिए देश को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है, जिससे व्यापार घाटा और चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ता है. इसके अलावा, एक अनुमान के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास लगभग 31,000 टन सोना निष्क्रिय पड़ा है. सरकार की मंशा है कि इस सोने का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था में किया जाए.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सितंबर में भी आयात में 15% तक की कमी आ सकती है, जो यह साबित करता है कि सरकारी अपील और टैक्स नीति का असर बाजार पर दिखने लगा है.
Gold Price: अभी खरीद लें सोना, बढ़ने वाले हैं दाम, एक्सपर्ट से जानें खरीदारी का सही वक्त कब?
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
20 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines