GMIS 2023: मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे सीजन की शुरूआत PM मोदी ने की है। इस समिट 2023 की थीम है ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’. साथ ही PM मोदी ने ‘अमृत काल विजन 2047’ का पूरा प्लान इस समिट में रखा। ये समिट भारत के बंदरगाहों के भविष्य की एक रूपरेखा सामने रखता है। जैसा आप जानते हैं कि मैरीटाइम किसी भी देश की ग्रोथ में अहम योगदान रखता है। इसलिए आपको बताते हैं कि इस मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के 5 बड़ी बातें क्या सामने निकल कर आईं हैं।
9 साल से हो रहा है मैरीटाइम सेक्टर
PM मोदी ने बताया है कि पिछले 9 साल से मैरीटाइम सेक्टर के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। जिससे भारत के साथ-साथ दूसरे देशों का भी विकास हुआ है। यानी हम ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ के साथ आगे जा रहे हैं।
नए कॉरिडोर का ऐलान
PM मोदी ने बताया कि इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के ऊपर G20 में सहमति बन चुकी है। जिससे आने वाले समय में भारत के साथ मिडिल ईस्ट और यूरोप एक ही पैटर्न पर आ जाएंगे। जिससे विश्व में आने वाली चुनौतियों का एक साथ सामना किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – ऐसे बनाएं अपने घर का बजट, पैसे को लेकर नहीं होगी कभी टेंशन
25 साल के लिए मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा है काम
PM मोदी की तरफ से बताया गया है कि मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग 25 साल के लिए बनाई जा रही हैं। जिससे देश की ग्रोथ में बढ़ावा देखने को मिला है। आज विश्व जहां अपनी समस्याओं से घिरा है, पर भारत की ग्रोथ रेट रॉकेट के जैसे ऊपर जा रही है।
23 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत
आपको बता दें कि 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत इस मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 से की गई है। जिसमें टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल का नाम भी शामिल है। ये डीप ड्राफ्ट टर्मिनल गुजरात के बंदरगाह प्राधिकरण बनाएगी।
बजट में दिया गया है अहम हिस्सा
साथ में मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के लिए बजट के अंदर भी अहम हिस्सा दिया गया है। पहले के समय में भारत की तरफ से मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग कमजोर दिखाई देती थी, पर पिछले कुछ समय से भारत एक नए प्लान के साथ मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे लेकर जा रहा है।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
8 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
13 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
15 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
17 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
19 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
19 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines