गौतम अडानी ने दिखाईं दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन पार्क की तस्वीरें, 2 करोड़ घर होंगे रोशन

Gautam Adani Shares Worlds Largest Green Park Pictures: गौतम अडानी ने बताया कि यह 726 वर्ग किलोमीटर के विशाल भूभाग को कवर करेगा।

Gautam Adani shares worlds largest green energy park pictures gujarat kutch

Gautam Adani shares worlds largest green energy park pictures gujarat kutch

Gautam Adani Shares Worlds Largest Green Energy Park Pictures: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को गुजरात के कच्छ में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें शेयर कीं। अडानी ने ग्रीन पार्क प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह 726 वर्ग किलोमीटर के विशाल भूभाग को कवर करेगा। साथ ही 30 गीगावॉट बिजली पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि ये अंतरिक्ष से भी दिखेगा।

विज्ञापन

अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है

गौतम अडानी ने कहा- “ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गर्व है। हम दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण कर रहे हैं। चुनौतीपूर्ण रण रेगिस्तान में 726 वर्ग किमी को कवर करने वाली यह स्मारकीय परियोजना अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है। हम 30GW बिजली पैदा करेंगे। हम 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के घरों को रोशन करेंगे।”

विज्ञापन

सस्टेनेबल एनर्जी की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर

उन्होंने आगे कहा- इसके अलावा केवल 150 किमी दूर हमारी कर्मभूमि मुंद्रा में हम सोलर और विंड एनर्जी के लिए दुनिया के सबसे व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी मेन्यूफेक्चरिंग ईकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं। यह सस्टेनेबल एनर्जी की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो इंटरनेशनल सोलर अलायंस और आत्मनिर्भर भारत पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

अडानी समूह की इस परियोजना से भारत की हरित ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 2021 में COP26 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि भारत 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल कर लेगा। उन्होंने भारत के पांच ‘अमृत तत्व’ के बारे में भी बताया था।

विज्ञापन

अडानी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त उछाल

दूसरी ओर अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले कई दिनों से उछाल जारी है। अडानी ग्रीन एनर्जी स्टॉक में जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते पांच दिनों में 50 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया है। अडानी के सभी शेयरों से निवेशकों की चांदी हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ