World Richest List 2022: अरबपति टाइकून गौतम अडानी अब फोर्ब्स की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट की जगह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी समूह के अध्यक्ष की कुल संपत्ति अब $155.5 बिलियन (₹12.37 लाख करोड़) हो गई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 5.2 बिलियन डॉलर बढ़ी है। उनकी संपत्ति में यह 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है।
फ्रांसीसी टाइकून को पीछे छोड़ा
अडानी अब फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे हो गए हैं। टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।
अभी पढ़ें – तेजस एक्सप्रेस के संचालन को प्रभावित करेंगी नई Vande Bharat ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने चिंता व्यक्त की
टॉप 10 की सूची में और कौन?
शीर्ष 10 की सूची में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 92.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे भारतीय हैं। अंबानी नंबर 8 पर हैं। शीर्ष दस सूची में अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन शामिल हैं।
30 अगस्त को बने तीसरे सबसे अमीर आदमी
अडानी ने 30 अगस्त को लुइस वुइटन के बॉस अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया था। तब वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। यह पहला उदाहरण था जब किसी एशियाई को शीर्ष तीन अरबपतियों में स्थान मिला।
रियल टाइम नेट में वृद्धि हुई
अडानी समूह के शेयरों अदानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट और अडानी ट्रांसमिशन ने शुक्रवार के शुरुआती डील में बीएसई पर अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया। इससे समूह के अध्यक्ष के रियल टाइम नेट में वृद्धि हुई।
भारत के सबसे बड़े बंदरगाह परिचालक
60 वर्षीय गौतम अडानी भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह संचालक, थर्मल कोयला उत्पादक और कोयला व्यापारी हैं। गौतम अडानी का जन्म गुजरात में हुआ था। अडानी ने कॉलेज छोड़ने के बाद किशोरावस्था में ही मुंबई जाने का फैसला किया। तब उन्होंने गृह राज्य लौटने से पहले हीरे के कारोबार में काम किया।
अभी पढ़ें – भारतीय डाक भी देने जा रहा है Amazon जैसी सर्विस, इन प्रोडक्ट्स को बेचेगा और आपको होंगे सॉलिड फायदे
‘अदानी विल्मर लिमिटेड’ को विस्तार देने की तैयारी
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अडानी समूह की रसोई से जुड़ी चीजों की फर्म ‘अडानी विल्मर लिमिटेड’ अब अपने खाद्य संचालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय और विदेशी अधिग्रहण लक्ष्यों की तलाश कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अंगशु मलिक ने ब्लूमबर्ग को बताया कि कंपनी अपने उपभोक्ता वस्तुओं की पेशकश और पहुंच को बढ़ावा देने के लिए मुख्य खाद्य पदार्थों और वितरण कंपनियों में ब्रांडों का अधिग्रहण करना चाह रही है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
6 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
7 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
15 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines