Ganesh Chaturthi 2024 Bank Holidays: देश के कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन से 10 दिनों तक लोगों के बीच गणपति बप्पा को घर लाने की तैयारी रहेगी। कोई 1 दिन तो कोई 3 तो कोई 10 दिनों के लिए अपने घर में गणेश जी को विराजमान करते हैं। 7 सितंबर को कई भक्त अपने घर में गणपति बप्पा को लेकर आएंगे। इस खास दिन क्या आपके राज्य के बैंक बंद हैं? गणेश चतुर्थी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं? आइए इसके बारे में जानने के साथ ही सितंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? ये भी जान लेते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और वो अपना बैंक का काम उस हिसाब से शेड्यूल कर सकें। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बैंक हर रविवार को भी बंद रहते हैं। हालांकि, किसी खास अवसर के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं तो राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण देश भर के बैंकों की छुट्टी रहती है।
गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद रहेंगे या खुले?
7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इस अवसर (Ganesh Chaturthi Bank Holidays 2024) पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आरबीआई के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Bank Holidays in September
8 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
14 सितंबर 2024 को शनिवार है। देश भर के बैंक दूसरे शनिवार और पहले ओणम के कारण बंद हैं।
15 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
16 सितंबर 2024 सोमवार को ईद-ए-मिलाद है। इस अवसर पर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मिजोरम, गुजरात, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए खुशखबरी! 18 घंटे का सफर 8 घंटे में होगा पूरा
17 सितंबर 2024 मंगलवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 सितंबर 2024 बुधवार को पांग ल्हबसोल उत्सव पर गंगटोक और सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
20 सितंबर 2024 शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर 2024 शनिवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर केरल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
23 सितंबर 2024 सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी जयंती के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2024 को चौथा शनिवार और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: दिल्ली में कहां लगेगा गणपति बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल?
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
56 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
6 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
22 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines