हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इस हफ्ते आएंगे चार IPO, तय करें किस कंपनी पर आपको लगाना है दांव

विज्ञापन

नई दिल्ली: आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Archean Chemical Industries and Five Star Business Finance) सहित चार फर्मों के IPO आने वाले हैं। इससे प्राथमिक बाजार में किसी प्रकार की कोई सुस्ती नहीं है। बता दें कि सामूहिक रूप से बात करें तो लगभग 5,000 करोड़ रुपये का बिसनेस करने ये सब आईपीओ लाए जा रहे हैं।

अभी पढ़ें – Mukesh Ambani: रिलायंस अब खरीदने जा रही ये विदेशी कंपनी, भारत के पूरे कारोबार को कर लेंगे कैप्चर!

अन्य दो कंपनियां जिनका आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने जा रहा है। वे हैं- कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया और आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Kaynes Technology India and Inox Green Energy Services)। बता दें कि चारों कंपनियों द्वारा पिछले हफ्ते अपनी शुरुआती शेयर बिक्री शुरू करने के बाद इस फैसले पर पुष्टी हो पाई है। इनमें से दो आईपीओ – ​​स्नैक्स और मिठाई के निर्माता बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल और ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड, जो मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करते हैं – के तहत वर्तमान में चल रहे हैं।

विज्ञापन

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, आर्कियन केमिकल और फाइव स्टार बिजनेस के आईपीओ 9 नवंबर को सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएंगे और 11 नवंबर को बंद होंगे, जबकि कायन्स टेक्नोलॉजी और आईनॉक्स ग्रीन के आईपीओ क्रमशः 10 नवंबर और 11 नवंबर को शुरू होने वाले हैं।

अभी पढ़ें – Twitter के बाद Facebook की पैरेंट कंपनी Meta से भी आई कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, यहां भी होगी छटनी?

विज्ञापन

2022 में अब तक 26 कंपनियों ने 48,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना आईपीओ जारी किया है। एक्सचेंजों के आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में, 63 आईपीओ ने 1.19 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। बता दें कि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेकेंडरी मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण 2022 में आईपीओ मार्केट कमजोर हुआ।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola