Travel with Aadhaar card: विदेश घूमने की इच्छा तो है लेकिन पासपोर्ट नहीं है। कुछ देशों में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती है। एक फोटो पहचान पत्र से ही इन देशों में यात्रा करने की आवश्यक अनुमति मिल जाएगी, साथ ही अगर आपकी उम्र 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक है तो आप अपने आधार कार्ड पर ही इन देशों में प्रवेश पा सकते हैं। ये दो देश क्रमशः भूटान और नेपाल की यात्रा को लेकर आपको जानकारी दी जा रही है। आइए जानते हैं कि बिना पासपोर्ट और वीजा के इन देशों की यात्रा कैसे की जा सकती है…
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के अपने घर का सपना होगा सच, सरकार किया ये बड़ा ऐलान
भूटान कैसे जाएं
भूटान जाने के इच्छुक भारतीय यात्रियों को या तो अपना पासपोर्ट साथ रखना होगा, जिसकी न्यूनतम वैधता 6 महीने है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो वोटर आईडी कार्ड से भी आपका काम चल सकता है। बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक स्कूल आईडी कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है। भारत से भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है।
नेपाल कैसे पहुंचे
भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सेवाएं हैं। भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत है या नहीं, इस सवाल के जवाब में नेपाल सरकार का कहना है कि हमें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत है, जो आपकी भारतीय नागरिकता साबित करे। इसके लिए आप अपना वोटर आईडी कार्ड या भारतीय पासपोर्ट पेश कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – इन 16 देशों के वीजा के लिए जरूरी है पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, जानिए पूरी डिटेल
इन देशों की यात्रा के लिए वीजा नहीं लगेगा
भूटान और नेपाल के अलावा कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पासपोर्ट तो चाहिए लेकिन वीजा नहीं। एक भारतीय पासपोर्ट धारक के रूप में, आप बिना पूर्व वीजा अनुमोदन के दुनिया भर में 58 यात्रा स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, थाईलैंड, मकाओ, भूटान, कंबोडिया, नेपाल, केन्या, म्यांमार, कतर, युगांडा, ईरान, सेशेल्स और जिम्बाब्वे उन जगहों की लंबी सूची में शामिल हैं जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines