हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत में Flipkart और PhonePe का कारोबार बढ़ेगा, 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

विज्ञापन

Flipkart and PhonePe business: Walmart के मुख्य वित्तीय अधिकारी जॉन डेविड रेनी ने कहा कि भारत में फ्लिपकार्ट और फोनपे का कारोबार $100 बिलियन का हो सकता है। एक निवेशक सम्मेलन में बोलते हुए, रेनी ने फ्लिपकार्ट और फोनपे के तेजी से बढ़ते और मजबूत विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने पांच साल के भीतर विदेशी बाजारों में अपने सकल माल की मात्रा को दोगुना करके 200 बिलियन डॉलर करने के वॉलमार्ट के लक्ष्य को भी उजागर किया।

वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट और फोनपे की सेल को लेकर तो कुछ सटीक आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन इन दोनों व्यवसायों पर बड़ा खुलासा किया है। वॉलमार्ट के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख ने पहले कहा था कि भारत की 1.4 बिलियन की विशाल आबादी हमारे रिटेल दिग्गज के लिए ‘महत्वपूर्ण’ है।

Flipkart की स्थिति

सबसे हाल की तिमाही में यानी अप्रैल में समाप्त हुई तिमाही में वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट ने कारोबार में दो अंकों की बिक्री वृद्धि दर्ज की। यह वृद्धि कई शहरों में नए खरीदारों के जुड़ने और विज्ञापन बिक्री में 50 प्रतिशत की भारी वृद्धि से प्रेरित रही। फ्लिपकार्ट की कीमत 2022 में $40 बिलियन से अधिक थी। यह भारत के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप में शुमार है।

PhonePe का मार्केट स्टेटस

फोनपे पहले से ही 50 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ UPI में मार्केट लीडर है। बड़े पैमाने पर लेन-देन को संभालने की कंपनी की क्षमता और प्लेटफॉर्म में ग्राहकों के मजबूत विश्वास ने फोनपे को उपभोक्ताओं और व्यापारियों को समान रूप से सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास भुगतान अनुभव प्रदान करने के लिए अपना पेमेंट गेटवे व्यवसाय शुरू करने का मन बनाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें