Fixed Deposit पर कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं 9% तक ब्याज, देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Fixed Deposit Highest Interest Rates: आज के समय में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि जितनी कमाई नहीं है उससे ज्यादा तो खर्चे हैं। हालांकि, फिर भी हम सभी अपनी कमाई एक हिस्सा बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। यहां तक कि अपनी जमा पूंजी को किसी ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां वो सुरक्षित रह सके। हालांकि, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और रिस्क का भी खतरा रहता है। इसलिए शेयर बाजार में हर कोई अपनी जमा पूंजी को निवेश करना पसंद नहीं करता है। जबकि, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को सुरक्षित निवेश के तौर पर एक अच्छा विकल्प माना जाता है। ये ही कारण है कि कई लोग एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं, जो एक निश्चित अवधि के बाद गारंटीड इनकम देने का दावा करता है।
अगर आप भी अपनी सेविंग को एफडी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो उन बैंक में निवेश कर सकते हैं जो अपने ग्राहकों को 9 प्रतिशत तक ब्याज देते हैं। आइए आपको उन टॉप 10 बैंकों के बारे में बताते हैं जो अपने ग्राहकों को एक निश्चित समय अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज देते हैं।
ये भी पढ़ें- Post Office Scheme: ये है महिलाओं के लिए बेस्ट पोस्ट ऑफिस की स्कीम, 2 साल में बन जाएंगी अमीर!
एसवीएम बैंक की ओर से 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दिया जाता है। ये अपने सामान्य ग्राहकों को 3 साल 2 दिन से ज्यादा और 5 साल से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.25% ब्याज देता है, जबकि 8.75% ब्याज वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को देता है।
बंधन बैंक की ओर से 600 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने सामान्य ग्राहकों को 8% ब्याज दिया जाता है। जबकि, वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8.50% ब्याज दिया जाता है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने जनरल ग्राहकों को 1 साल 1 दिन से 550 दिन तक की एफडी पर 7.50% और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8% ब्याज देता है।
इंडसइंड बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल 9 महीने से लेकर 3 साल 3 महीने तक की एफडी पर 7.50% और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8% ब्याज दे रहा है।
यस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 18 महीने से लेकर 36 महीने से कम अवधि की एफडी पर 7.75% ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8.25% ब्याज दे रहा है।
डीसीबी बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 36 महीने की एफडी पर 8% जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8.50% ब्याज दे रहा है।
आरबीएल बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 24 महीने से 36 महीने से कम की एफडी पर 7.50% ब्याज और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8% ब्याज दे रहा है।
करूर वैश्य बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 444 दिनों की एफडी पर 7.50% ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8% ब्याज दे रहा है।
एचएसबीसी बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 732 दिनों से लेकर 36 महीने से कम अवधि की एफडी पर 7.50% ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 8% ब्याज दे रहा है।
डॉयचे बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 7.75% ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 7.75% ब्याज दे रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: