Festive Season 2023 में फीकी पड़ी क्रेडिट कार्ड की चमक, ऑफर्स के लिए तरसे ग्राहक, जी हां, भारत देश इस समय फेस्टिव सीजन मना रहा है। कंपनियां सेल में लगी हुई हैं। लेकिन इस सीजन क्रेडिट कार्ड की चमक फीकी नजर आ रही है। इस बार बैंक की तरफ से कम ही ऑफर क्रेडिट कार्ड पर दिखाई दे रहे हैं। बैंक इस समय अपने प्रॉफिट पर जोर देने में लगे हुए हैं। HDFC बैंक से लेकर Axis बैंक तक यही समस्या देखी जा रही है।
ग्राहक पहले के जैसे खर्च नहीं कर रहे
संजीव मोघे, एक्सिस बैंक के कार्ड और भुगतान प्रमुख का कहना है कि ग्राहक अब पहले के जैसे क्रेडिट कार्ड से खर्च नहीं कर रहे हैं। साथ में कई ऑफर्स का यूज नहीं हो रहा है। इसके लिए हम नए प्लान पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा HDFC बैंक के CFO एसके वैद्यनाथन ने कहा कि हम इन बदलावों के जरिए अपनी जिम्मेदारी को बढ़ाना चाहते हैं। HDFC बैंक देश का इकलौता ऐसा बैंक है जिसका बाजार मूल्य 100 अरब डॉलर से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- GMIS 2023: ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ के साथ जानें इस समिट की 5 बड़ी बातें
पिछले साल क्रेडिट कार्ड की सेल ने तोड़ा था रिकॉर्ड
पिछले सीजन की बात करें तो टोटल सेल में क्रेडिट कार्ड का योगदान 54 फीसदी था। साथ में बैंकों की तरफ से कई शानदार ऑफर्स भी निकाले थे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के यूज करने वाले ग्राहकों की संख्या में 35 फीसदी ग्रोथ देखी गई थी। लेकिन अब साल 2023 में क्रेडिट कार्ड की सेल में 10 फीसदी की गिरावट हुई है। साथ में नए ग्राहक भी 5 फीसदी की दर से कम हुए हैं।
आने वाले समय में क्रेडिट कार्ड का बिजनेस रह सकता है डाउन
आने वाले समय की बात करें तो साल 2024 भी क्रेडिट कार्ड के लिए अच्छे नहीं होने वाले हैं। इसी वजह से बैंक भी अपनी प्लानिंग में क्रेडिट कार्ड को आगे लेकर नहीं जा रहे हैं। हालांकि बैंकों को स्पेंड की लिमिट बढ़ानी होगी नहीं तो ग्रोथ करता हुआ मार्केट कहीं ना कहीं पीछे जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines