FD Interest Rates: देश में सरकारी और गैर-सरकारी दोनों बैंकों के अलावा फाइनेंशियल कंपनियां भी हैं जो अपने ग्राहकों को विभिन्न अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश करते हैं। कई निवेशक एक सुरक्षित निवेश के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट को अपनाना पसंद करते हैं। बैंकों द्वारा FD में जमा की गई रकम पर एक निश्चित दर से ब्याज दिया जाता है। अलग-अलग अवधि के साथ एफडी की स्कीम उपलब्ध होती है। अगर आप 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने का सोच रहे हैं, तो आइए आपको 5 ऐसे बैंक के बारे में बताते हैं जो 5 साल की एफडी पर अधिक ब्याज दे रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। कई ग्राहकों के विश्वास इस बैंक पर टिका हुआ है। बैंक खाता खुलवाना हो या किसी स्कीम में निवेश करना हो, कई ग्राहक SBI को अपनाना पसंद करते हैं। बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न योजनाओं को पेश करता रहता है। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 5 साल की एफडी पर 6.5% ब्याज दिया जा रहा है। 5 सालों के लिए आप अपने पैसों को जमा कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
देश का सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का लाभ देता है। बैंक की ओर से 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.55 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। आप बैंक में जाकर अपने पैसों की एफडी करा सकते हैं। अलग-अलग अवधि और ब्याज के साथ योजनाएं उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें- FD Interest Rates: कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा फायदा?
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी भी अपने ग्राहकों खास ऑफर पेश करता रहता है। एचडीएफसी बैंक की ओर से 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक के पास अलग-अलग अवधि के साथ भी एफडी स्कीम उपलब्ध है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से विभिन्न अवधि के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को पेश किया जाता है। इनमें से एक 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम भी है। इसमें ग्राहकों को निवेश करने पर 6.50 प्रतिशत तक सालाना ब्याज का लाभ मिलता है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
आईसीआईसीआई बैंक भी एक प्राइवेट बैंक है और ये भी अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज दर के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा प्रदान करता है। अगर आप बैंक की 5 साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अपनाते हैं तो आपको 7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Highest FD Rates: ये 3 सरकारी बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर छप्परफाड़ ब्याज!
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
4 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
6 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
7 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
10 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
13 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
15 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines