Business Idea: इस फूल की खेती कर लखपति बन सकते हैं किसान, हजारों रुपये लीटर बिकता है तेल

Geranium Farming Business Idea: जिरेनियम एक ऐसा पौधा है, जिसकी खेती करके किसान लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसका तेल मार्केट में 20 हजार रुपये लीटर बिकता है।

Geranium

Geranium

Geranium Farming Business Idea: मार्केट में रोजाना नए बिजनेस आइडिया आते रहते हैं। इसका इस्तेमाल कर लोग अपनी इनकम बढ़ाने का प्रयास करते रहते हैं। अगर आप खेती करके पैसे कमाना चाहते हैं तो जिरेनियम की खेती आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। इस पौधे के तेज की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। इसका इस्तेमाल दवाओं के साथ-साथ साबुन और परफ्यूम आदि बनाने में किया जाता है।
बता दें कि इसे गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है, जिसका तेल मार्केट में 20000 रुपये लीटर की कीमत पर बिकता है। अब इसकी खेती भारत में भी शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज, संभल क्षेत्र में इसकी खेती शुरू कर दी गई है।

हजारों रुपये लीटर बिकता है तेल

अगर आप कम लागत में मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो जिरेनियम की खेती करना एक सही विकल्प हो सकता है। जैसा कि हम जानते हैं कि सरकार एरोमा मिशन के तहत खुशबूदार फूलों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। ऐसे में जिरेनियम भी हमारे लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि इसे गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है और इससे तेल निकाल कर हजारों  रुपये में बेचा जा सकता है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। इसके अलावा गुलाब जैसी खुशबू होने के कारण जिरेनियम के तेल को साबुन इत्र, एरोमाथेरेपी और  ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे करें खेती?

सबसे पहला सवाल ये उठता है कि जिरेनियम के पौधों को आप कहा उगा सकते हैं? आपको बता दें कि भारत में फिलहाल केवल कुछ ही जगहों पर इसकी खेती की जा रही है। इसे कहीं भी आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन  बलुई दोमट मिट्टी हो तो इसकी खेती बेहतर ढंग से की जा सकती है। इसके अलावा इसमें कम पानी की जरूरत होती है, साथ ही जलवायु में हल्की नमी इसकी फसल को बेहतर बनाती है।  आप इस पौधे को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड प्लांट्स से खरीद कर आसानी से लगा सकते हैं।

कितनी होगी कमाई

जिरेनियम की पूरी फसल लगाने में लगभग 1 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है। मार्केट में इसके तेल की कीमत बहुत अधिक है। आप इसके 1 लीटर तेल को 20000 रुपये में बेच करते हैं। इसके पौधे 4 से 5 साल तक टिक जाते हैं। ऐसे में  इसकी खेती करके आप  हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ