भारत में आम नागरिकों पर महंगाई का बोझ कम होता नजर नहीं आ रहा है. रोजमर्रा की कई चीजों की बढ़ी कीमतों के बीच अब चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी ने जनता की जेब पर असर डाला है. चीनी का इस्तेमाल कई खाने-पीने की चीजों में किया जाता है, कीमतें बढ़ने की वजह से उपभोग करने वाले अन्य खाद्य पदार्थों के भाव बढ़ने की भी आशंका है. हालांकि सरकार ने कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए चीनी के भंडार सीमा को लेकर कड़े नियम जारी किए हैं और ट्रेड फ्री आयात की अनुमति भी दी है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी की कीमतें बढ़ने का कारण एथेनॉल नहीं है.
कितने रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी चीनी की कीमतें?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20 अगस्त तक देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 55.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि एक महीने पहले कीमतें करीब 48.18 रुपये प्रति किलोग्राम थी. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, चीनी की कीमतों में उछाल एथेनॉल की वजह से हुआ है. दावा किया जा रहा है कि गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल के लिए होने से चीनी के उत्पादन में कमी आई, जिसकी वजह से कीमतें बढ़ गईं. हालांकि केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि एथेनॉल की वजह से चीनी की कीमतें नहीं बढ़ी हैं.
यह भी पढ़ें: कहीं आप नकली चीनी तो नहीं खा रहे? घर पर ऐसे करें मिलावटी शक्कर की पहचान, बेहद आसान है तरीका
एथेनॉल से जोड़ना सही नहीं: सरकार
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि हाल के हफ्तों में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और उपभोक्ताओं के लिए चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को एथेनॉल से जोड़ना सही नहीं है. सरकार के मुताबिक, हालिया तेजी का कारण एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का डायवर्जन नहीं है.
तो क्या है चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण?
मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा समय में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी कई कारणों का परिणाम है. इनमें अनुमान से कम घरेलू चीनी उत्पादन, त्योहारी सीजन से पहले मांग में बढ़ोतरी, मौसम से गन्ने की फसल को हुआ नुकसान, वैश्विक स्तर पर चीनी की आपूर्ति में कमी तथा उद्योग के कुछ वर्गों की ओर से सट्टेबाजी और जमाखोरी शामिल हैं.
दुनिया पर भी बढ़ा आपूर्ति का दबाव
सरकार के अनुसार, उत्पादन अनुमान से कम रहने के बावजूद देश में पर्याप्त चीनी का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे अक्टूबर में नए पेराई सत्र की शुरुआत होने तक घरेलू मांग पूरी की जा सकती है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी केवल भारत तक सीमित नहीं है. दुनियाभर में चीनी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भी कीमतें बढ़ रही हैं. मंत्रालय के मुताबिक, चीनी की आपूर्ति में कमी एक वैश्विक स्थिति है और इसका असर सिर्फ भारत पर नहीं पड़ रहा है.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 hr ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 hr agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
2 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
4 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
5 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
18 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
22 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
23 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines