EPFO Pensioners: अगर आप पेंशनभोगी हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश भर में करोड़ों पेंशनभोगी हैं, उन्हें साल में एक बार अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। नियमानुसार हर साल अक्टूबर और नवंबर माह में पेंशन पाने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंकों में जमा करते हैं। यदि पेंशनभोगी ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाती है। बैंक 80 साल से ऊपर के सुपर सीनियर सिटीजन को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पूरे दो महीने का समय देता है।
वहीं 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2022 के बीच का समय मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेंशनभोगी ऐसे भी हैं जिन्हें नवंबर महीने में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं होती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पेंशनभोगियों को यह सुविधा मिलती है कि वे साल में किसी भी समय अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के अपने घर का सपना होगा सच, सरकार किया ये बड़ा ऐलान
जीवन प्रमाण पत्र 1 वर्ष के लिए वैध
ईपीएफओ ने अपने लाखों पेंशनर्स को जानकारी देते हुए बताया है कि ईपीएस-95 के पेंशनर्स साल में कभी भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं. यह जमा करने की तारीख से पूरे एक वर्ष के लिए वैध है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति ने अपना जीवन प्रमाण पत्र मार्च 2022 में जमा किया है तो उसे यह प्रमाण पत्र मार्च 2023 में फिर से जमा करना होगा।
EPS-95 के पेंशनर ऐसे जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पेंशन धारकों को कई तरह से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा मिलती है। आप इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं। वहां जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही आपको अपनी आईडी के तौर पर पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद आपका जीवन प्रमाण पत्र आसानी से जमा हो जाएगा। इसके अलावा आप जड़िकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – इन 16 देशों के वीजा के लिए जरूरी है पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, जानिए पूरी डिटेल
घर बैठे भी जमा करा सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट
ऑफलाइन के अलावा बुजुर्ग भी घर बैठे जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। देश भर में 12 से अधिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपने ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा आप इन बैंकों की सेवाओं का लाभ ऑनलाइन भी उठा सकते हैं। इसके अलावा डाक विभाग अपने ग्राहकों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा भी दे रहा है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
20 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
22 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines