कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक साथ कई बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं. सरकार न केवल न्यूनतम पेंशन में 7.5 गुना की भारी बढ़ोतरी पर विचार कर रही है, बल्कि अब पीएफ खाते से पैसा निकालना भी पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. ईपीएफओ जल्द ही एटीएम (ATM) से निकासी की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है.
न्यूनतम पेंशन में होगा इजाफा!
कर्मचारी पेंशन योजना के तहत वर्तमान में मिलने वाली 1,000 रुपए की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपए किया जा सकता है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है. मजदूर संघों के कड़े दबाव और एक संसदीय समिति की सिफारिश के बाद इस फैसले पर जल्द ही अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : EPFO New Rule: 1 मई से बदल जाएंगे EPFO से पैसा निकालने के नियम, UPI के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा
अब ATM से निकलेगा PF का पैसा
पैसे की निकासी को तेज और सरल बनाने के लिए ईपीएफओ अब एटीएम-आधारित निकासी की शुरुआत करने जा रहा है. इससे सदस्यों को इमरजेंसी की स्थिति में फंड तक पहुंचने में आसानी होगी और लंबी कागजी प्रोसेस से छुटकारा मिलेगा.
इसके अलावा, ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष के लिए 8.25% ब्याज दर का प्रस्ताव दिया है, जो वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही सब्सक्राइबर्स के खातों में जमा कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : EPFO New Form: PF अकाउंट होल्डर्स के लिए नया फॉर्म, जानें इनकम टैक्स से बचने में कैसे काम आएगा?
क्लेम सेटलमेंट में नया रिकॉर्ड
ईपीएफओ ने ऑटोमेशन के जरिए प्रोसेसिंग स्पीड में भारी सुधार किया है. अब करीब 71.11% एडवांस क्लेम महज तीन दिनों के भीतर निपटाए जा रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 में ईपीएफओ ने 8.31 करोड़ दावों का निपटान कर नया रिकॉर्ड बनाया है.
यह भी पढ़ें : EPFO Money Withdrawal Rule: ATM और UPI से एक साथ निकाल सकते हैं PF अकाउंट से कितने पैसे? जानें
निष्क्रिय खातों के लिए ‘ई-प्राप्ति’ पोर्टल लॉन्च
ईपीएफओ ने उन कर्मचारियों के लिए ‘E-PRAAPTI’ नामक एक नया प्लेटफॉर्म पेश किया है जिनके पीएफ खाते लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं. इस पोर्टल के जरिए यूजर्स आधार-आधारित एक्सेस का उपयोग करके अपने पुराने खातों को आसानी से लिंक कर सकेंगे, भले ही उनका खाता यूएएन से लिंक न हो.
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
22 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines