EPFO Interest Rate: नौकरी-पेशा (PF Account Holders) से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है। ईपीएफओ ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दी है। सोमवार से चल रही दो दिवसीय सीबीटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। उम्मीद की जा रही थी कि बैठक के में कर्मचारियों को और भी खुशखबरी मिल सकती है।
खबरों के मुताबिक, EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की दो दिन चली बैठक के बाद पीएफ की ब्याज दरों में 0.05 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया गया। सीबीटी के फैसले के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफओ में जमा राशि पर ब्याज पांच करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – RBI interest rate: अप्रैल में और नहीं बढ़नी चाहिए ब्याज दर, SBI Research ने लगाए ऐसे कयास
आपको बता दें कि पिछले वित्तवर्ष में इसकी ब्याज दर 8.10 फीसदी थी, जो 1977-78 के बाद 40 साल में सबसे कम थी। जो अब बढ़कर 8.15 फीसदी हो गई है। इससे पहले पीएफ की ब्याज दर सबसे कम 1977-78 में 8 फीसदी रही थी। सीबीटी ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर का फैसला मार्च 2021 में किया था। आपको बता दें कि पिछले साल ईपीएफओ की अच्छी कमाई हुई थी। इसलिए इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। अब EPFO के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को 8.15 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
और पढ़िए – नौकरी और व्यापार से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
8 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
9 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
10 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
14 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
15 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
16 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
16 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines