EPFO New Rule: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा अपनी जॉब सिक्योरिटी की चिंता रहती है. क्योंकि प्राइवेट सेक्टर की जॉब अनिश्चित्ताओं से भरी हुई है. इन्हें नहीं पता होता कि इनकी नौकरी कब चली जाएगी. कई बार ऐसा भी होता है कि जरूरत की वजह से भी लोग नौकरी छोड़ देते हैं, जबकि कुछ लोग कुछ समय के लिए ब्रेक लेते हैं. ऐसी स्थितियों में, सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि उनके प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट में जमा पैसे का क्या होगा. लोग अक्सर मान लेते हैं कि अगर वे नौकरी छोड़ देते हैं और उनके PF अकाउंट में योगदान बंद हो जाता है, तो उन्हें कुछ सालों बाद उस पर ब्याज नहीं मिलेगा. इसी डर की वजह से कई लोग समय से पहले अपना PF का पैसा निकाल लेते हैं. लेकिन सच्चाई कुछ और है.
EPFO ने जारी की वॉर्निंग, ये काम किया तो सूद समेत वसूल लेगा पैसा
जी हां. अगर आपने नौकरी छोड़ दी है और अपना PF पैसा नहीं निकाला है, तो उस पर ब्याज मिलता रहेगा. पहले एक नियम था कि 3 साल (36 महीने) तक योगदान न होने पर खाता इनऑपरेटिव हो जाता था और ब्याज बंद हो जाता था, लेकिन अब नियम बदल गए हैं.
कब तक मिलेगा ब्याज?
आपका PF खाता तब तक ब्याज कमाता रहेगा जब तक आप 58 वर्ष की आयु के नहीं हो जाते. चाहे आप 40 की उम्र में नौकरी छोड़ दें, 58 साल की उम्र तक आपका पैसा बढ़ता रहेगा. खाता केवल तभी निष्क्रिय या इनऑपरेटिव माना जाता है जब सदस्य 58 वर्ष का हो जाए और फिर भी पैसा न निकाले. उसके बाद ब्याज मिलना बंद होता है.
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट हुई लाइव, सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?
ईपीएफओ अकाउंट पर कितना मिलता है ब्याज
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वर्तमान ब्याज दर 8.25% है. हालांकि, चर्चा है कि मार्च 2026 की बैठक में इसे थोड़ा घटाकर 8% से 8.20% के बीच किया जा सकता है, लेकिन जो भी दर तय होगी, वह आपके जमा पैसे पर लगती रहेगी.
How to Make New Ration Card: राशन कार्ड बनवाने का प्रोसेस बदला, जानें ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई
कुछ जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए:
अगर आप नौकरी छोड़ने के बाद लंबे समय तक पैसा उसी खाते में छोड़ देते हैं, तो नौकरी छोड़ने के बाद जो ब्याज मिलता है, वह टैक्सेबल (Taxable) हो सकता है. नौकरी के दौरान मिला ब्याज टैक्स-फ्री होता है, अगर योगदान 2.5 लाख/साल से कम हो तो.
बिजली बिल में नाम चेंज कराना है? घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं बदलाव, जानें स्टेप बाय स्टेप
अगर आप 2 महीने से ज्यादा समय तक बेरोजगार रहते हैं, तो आप अपना पूरा PF पैसा निकाल सकते हैं. अगर आपने नई नौकरी जॉइन की है, तो पुराने PF को नए खाते में ट्रांसफर करना सबसे बेहतर है. इससे आपकी सर्विस हिस्ट्री बनी रहती है और पेंशन के लिए 10 साल की गणना में आसानी होती है.
DA Hike: खुशखबरी! इन सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 4% की बढ़ोतरी, चेक करें डिटेल्स
अगर आपका खाता बहुत पुराना है और उसमें आपका आधार या KYC अपडेट नहीं है, तो उसे डॉर्मेंट (Dormant) माना जा सकता है. ऐसे में ब्याज तो जुड़ता है लेकिन पासबुक में दिखने में समस्या आ सकती है.
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 hr ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
23 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines