PF Withdrawal Rules 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 8 करोड़ खाताधारकों के लिए EPFO 3.0 पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और इसे दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है. पहले पोर्टल को जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका. अब 10 और 11 अक्टूबर को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में पोर्टल को लॉन्च करने की तारीख पर फैसला हो सकता है. यह , लेकिन नियमित योगदान पर फोकस रखें।
EPFO Passbook Lite: क्या है पासबुक लाइट? जिसका 7 करोड़ PF धारकों को मिलेगा लाभ
क्या है मकसद और क्या होगा फायदा?
बता दें कि EPFO 3.0 पोर्टल EPFO को ‘बैंकिंग जैसा’ बनाएगा. पोर्टल लॉन्च करने करने का मकसद PF का पैसा निकालने पर बैंकिंग सिस्टम जैसा अनुभव 8 करोड़ खाताधारकों को देना, PF का पैसा निकालने की प्रक्रिया को डिजिटलाइज और पेपरलेस बनाना और PF सिस्टम के साथ इसकी वर्किंग का इंटीग्रेशन करना है. इस पोर्टल पर भी UAN नंबर के जरिए लॉगइन और UAN का आधार कार्ड, पैन कार्ड से लिंक अनिवार्य होगा. EPFO 3.0 पोर्टल लॉन्च होने के बाद लोगों को अपने ATM या UPI पर PIN को चोरी होने से बचाना होगा. स्किमिंग डिवाइसेज से सावधान रहना होगा और रिटायरमेंट सेविंग्स को बचाना होगा.
दो बैंकों में अकाउंट होने के फायदे या नुकसान? साइबर फ्रॉड होने का खतरा कम या ज्यादा
कैसे निकलेगा पोर्टल के जरिए पैसा?
बता दें कि EPFO 3.0 पोर्टल लॉन्च होने के बाद PF निकालने का प्रोसेस पूरी तरह बदल जाएगा. PF अकाउंट UPI और ATM नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा. फिर PF निकालने के लिए कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. न किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी और न ही EPFO दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे. मोबाइल पर UPI ऐप या उमंग ऐप खोलकर पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे या बैंक ATM पर जाकर पैसा निकाल पाएंगे. PF खाते से जुड़ी हर जानकारी और बैलेंस को मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकेंगे. PF क्लेम किया है तो स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे. PF अकाउंट में नाम के स्पेलिंग की गड़बड़ी, गलत जन्मतिथि या बैंक डिटेल्स घर बैठे ठीक कर सकेंगे.
ITR रिफंड की बड़ी रकम मिलने में क्यों होती है देरी? जानें कब मिलेगा आपका पैसा, क्या है नियम
पोर्टल से ओवरऑल यह फायदे होंगे
बता दें कि EPFO 3.0 पोर्टल लॉन्च होने के बाद ATM से PF निकालना संभव होगा. इमरजेंसी की स्थिति में एक लाख रुपये तक निकाले जा सकेंगे और PF क्लेम सैटल होने के लिए 7 से 10 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. PhonePe और Google Pay आदि के जरिए पैसे तुरंत ट्रांसफर होंगे, जिससे PF सिस्टम डिजिटल ट्रांजेक्शन सिस्टम से जुड़ जाएगा. ऑटो क्लेम सेटलमेंट संभव होगा और यह प्रोसेस ऑनलाइन होगा.
PF अकाउंट में नाम, DOB, बैंक डिटेल्स आदि OTP के जरिए ऑनलाइन अपडेट हो सकेंगे, कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पासबुक लाइट और UMANG ऐप या EPFO 3.0 पोर्टल पर विड्रॉल और बैलेंस का ग्राफिकल व्यू देख सकेंगे. क्विक बैलेंस चेक और डिटेल पासबुक देख सकेंगे. पोर्टल अटल पेंशन योजना, PM जीवना बीमा योजना आदि से लिंक होगा, जिसे आगे जाकर आयुष्मान भारत योजना से भी लिंक किया जा सकेगा. OTP के जरिए वेरिफिकेशन, KYC और पैसा निकालने से ऑनलाइन फ्रॉड का रिस्क कम होगा.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines