EPFO Passbook Lite: क्या है पासबुक लाइट? जिसका 7 करोड़ PF धारकों को मिलेगा लाभ

EPFO introduces what is epfo passbook lite: कर्मचारियों को अब अपने पीएफ की जानकारी मिलना और आसान हो गया है. ईपीएफओ ने पासबुक लाइट नाम से पोर्टल लांच कर दिया है. अब एक क्लिक पर पीएफ से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध होगी.

EPFO introduces Passbook Lite
विज्ञापन

EPFO introduces what is epfo passbook lite: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पासबुक लाइट नाम से पोर्टल लांच कर पीएफ बैलेंस, पीएफ ट्रांसफर को आसान बना दिया है. पहले कर्मचारियों को अपनी पासबुक देखने और कंट्रीब्यूशन, विड्राल और करंटे बैलेंस की जानकारी देखने के लिए एक अलग पोर्टल पर लॉग इन करना पड़ता था. पासबुक लाइट के शुरू होने से कर्मचारियों को यह सुविधा एक क्लिक पर मिलेगी. साथ ही नौकरी बदलते समय भविष्य निधि खातों को स्थानांतरित करने का एक आसान तरीका भी पेश किया है.

सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को मिलेगा लाभ

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस बदलाव से Passbook Portal पर लोड कम होगा. सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा. मंत्री मांडविया के मुताबिक, ईपीएफओ ने अपनी सुविधाओं में लगातार सुधार किए हैं. ताजा कदम भी इसी दिशा में है. ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों को एकल लॉगिन के जरिये अपने खाते से जुड़ी जानकारियां मिल जाएंगी. पासबुक पोर्टल पर पहले की तरह ग्राफिकल पासबुक की सुविधा मिलती रहेगी. एकल लॉगिन की सुविधा से पासबुक पोर्टल पर दबाव घटेगा.

विज्ञापन

ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन होगा डाउनलोड

पासबुक लाइट के साथ-साथ कंपनी बदलते समय पीएफ के ट्रांसफर में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के मकसद से ‘एनेक्सचर-के’ यानि ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी अब ऑनलाइन डाउनलोड हो जाएगा. अब तक यह सर्टिफिकेट केवल पीएफ कार्यालयों के बीच साझा होता था. अंशधारक को यह कंपनी से केवल रिक्वेस्ट करने पर ही मिलता था. नई व्यवस्था में सदस्य सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में इसे डाउनलोड कर सकेंगे. इस कदम से सभी महत्वपूर्ण सेवाएं एकल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होने की उम्मीद है तथा शिकायतों में कमी आएगी और पारदर्शिता में सुधार होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ