EPFO Pension: 58 साल की उम्र और 10 साल की नौकरी? हर महीने पा सकते हैं पेंशन; जानें EPFO के न‍ियम

EPS 95 Pension Rules: अगर आपकी उम्र 58 वर्ष है और आपने 10 साल तक EPS अंशदान दिया है, तो आप पेंशन के पात्र हैं. जानें Form 10D ऑनलाइन भरने का तरीका.

EPFO EPS 95 Pension Eligibility Criteria Age 58 Form 10D

अगर आपकी उम्र 58 वर्ष पूरी हो चुकी है और आपने 10 साल से ज्यादा नौकरी की है, तो देर न करें. तुरंत अपना फॉर्म 10D सबमिट करें और अपनी नियमित पेंशन शुरू करवाएं

अगर आप प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है तो आपको पेंशन की टेंशन जरूर रहती होगी. लेक‍िन अगर आप लगातार 10 साल से जॉब कर रहे हैं तो आपको अपने पेंशन की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्‍योंक‍ि अगर आपने अपनी नौकरी के दौरान सालों तक PF में पैसे जमा किए हैं, तो रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मासिक पेंशन पर आपका हक है. इसके ल‍िए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की एक खास स्‍कीम है, ज‍िसका नाम है EPS-95 स्कीम. इस स्‍कीम के तहत कर्मचार‍ियों को पेंशन म‍िलती है.

विज्ञापन

ईपीएफओ बीच-बीच में कर्मचारियों को इसके ल‍िए जागरूक करता रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे. आइए समझते हैं कि EPS-95 पेंशन के लिए कौन-कौन पात्र है और इसके लिए आवेदन करने का आसान तरीका क्या है.

विज्ञापन

EPS-95 पेंशन पाने के लिए क्या शर्तें हैं?

कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत हर महीने पेंशन पाने के लिए आपको ये दो मुख्य शर्तें पूरी करनी होंगी. पहली उम्र सीमी. आपकी उम्र 58 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. दूसरी शर्त है नौकरी की अवधि. आपने कम से कम 10 वर्ष या उससे अधिक समय तक EPS में योगदान (Contribution) दिया हो.

अगर आप इन दोनों मानकों को पूरा करते हैं, तो आप नियमित मासिक पेंशन के हकदार हैं.

विज्ञापन

पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें?
पेंशन का दावा करने के लिए आपको फॉर्म 10D (Form 10D) भरना होता है. इसके लिए आपके पास दो विकल्प उपलब्ध हैं:

ऑनलाइन माध्यम (Online Process): आप इस काम को ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं. इसके ल‍िए EPFO के Member e-Sewa Portal पर जाकर लॉगिन करें और सीधे Form 10D ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं.

विज्ञापन

ऑफलाइन माध्यम (Offline Process): अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको कोई प्राॅबलम आती है, तो आप अपने नजदीकी EPFO कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ