डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क का हो जाएगा McDonald's? क्या है इस दावे की सच्चाई

Elon Musk: एलन मस्क के McDonald’s खरीदने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब ट्रंप की जीत के बाद मस्क इस फूड कंपनी को खरीदने वाले हैं।

Elon Musk will buy McDonald's
विज्ञापन

Elon Musk: राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से एलन मस्क सुर्खियों में हैं। इसके बाद से ही उनको लेकर कई दावे वायरल हो रहे हैं। एलन मस्क के फोर्ड और CNN खरीदने की खबरें सामने आईं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं थी। एक बार फिर सोशल मीडिया मस्क के नए दावे के साथ तैयार है, इस बार एलन मस्क के फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स को खरीदने की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि यह दावा सबसे पहले फेसबुक पर सामने आया था। जानिए इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या सच में मस्क मैकडॉनल्ड्स खरीदने जा रहे हैं?

मैकडॉनल्ड्स खरीद रहा हूं- एलन मस्क

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें टेस्ला के मालिक एलन मस्क का बयान है। पोस्ट में लिखा गया था,एलोन मस्क, मैं आधिकारिक तौर पर मैकडॉनल्ड्स खरीद रहा हूं। दावा किया गया कि बिजनेस टाइकून एलन मस्क ने अभी एक ऐलान किया है। जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। वह आधिकारिक तौर पर मैकडॉनल्ड्स खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि ट्रंप के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराने के एक दिन बाद, मस्क के फॉक्स न्यूज को खरीदने की भी अफवाहें वायरल हुईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US में ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क की बल्ले-बल्ले, 3 साल में संपत्ति ने पार किया ये आंकड़ा

क्या है इसकी सच्चाई?

फेसबुक पर जो दावा किया गया उसका मस्क या मैकडॉनल्ड्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही मेटा ने इस वायरल पोस्ट को गलत सूचना बताया। हालांकि, 2022 में मस्क ने मजाक में मैकडॉनल्ड्स को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि अगर मैकडॉनल्ड्स ने भुगतान के रूप में डॉगकॉइन स्वीकार किया तो वह हैप्पी मील खाएंगे। मैकडॉनल्ड्स ने भी इसका मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। लेकिन ये केवल एक मजाक था, जिसको अब सच्चाई बताकर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही मस्क के CNN को खरीदने के दावे को भी खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ