Tesla India: क्यों मस्क ने कहा, 'सॉरी', भविष्य में जल्द ही मिलेंगे..

Musk की टेस्ला जल्द ही भारतीय सड़कों चलती हुई दिखाई देने वाली है। हालांकि उससे पहले मस्क ने सॉरी बोला है।

Piyush Goyal tesla visit, Piyush Goyal tesla unit visit, Piyush Goyal tesla, Piyush Goyal elon musk meeting

Photo Credit: Google

विज्ञापन

Piyush Goyal Tesla Visit: टेस्ला की एंट्री के लिए भारत सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इसी के मद्देनजर भारत के कमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कल टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का दौरा किया, जिसमें उन्होंने समझा कि टेस्ला किस तरीके से अपने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम करती है। हालांकि उनसे एलन मस्क की मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद मस्क ने सोशल मीडिया ‘X’ पर सॉरी कहा।

Advertisment

भारत सरकार देना चाहती है समान अवसर

मस्क ने कहा कि, ‘मैं आपसे नहीं मिल पाया उसके लिए सॉरी, लेकिन जल्द ही आपसे आगे मुलाकात होगी।’ आपको बता दें टेस्ला के लिए भारत सरकार नई पॉलिसी लाने जा रही है। हालांकि सरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया है कि सभी कंपनियों के लिए पॉलिसी होगी, सिर्फ टेस्ला के लिए नहीं। हम चाहते हैं कि भारत में जितनी भी कंपनी आएं उनको समान अवसर मिले अपने प्रोडक्ट को सेल करने का।

PLI स्कीम का मिल रहा है फायदा

सरकार ने पहले से ही भारत में PLI स्कीम चलाई हुई है, जिसके तहत ऑटोमोबाइल और एडवांस केमिस्ट्री सेल सेक्टर को मजबूती मिल रही है। साथ में ड्रोन इंडस्ट्री और ऑटो कॉम्पोनेंट्स के लिए सरकार ने 26,058 करोड़ 18,100 करोड़ रुपए का बजट ऐलान किया हुआ है।

विज्ञापन

टेस्ला, स्टारलिंक नए साल में मचा सकती हैं धमाल

उम्मीद करते हैं जनवरी 2024 में टेस्ला की गाड़ियां आपको भारतीय सड़कों पर चलती हुई दिखाई देगी वहीं दूसरी तरफ एलॉन मुस्क की दूसरी कंपनी स्टार लिंक भी अपनी नेट के जरिए लोगों को सुविधा देने की कोशिश में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ