Diwali Gift: किसी को कार-बाइक तो किसी को मिला फ्लैट और सोना...इस दीवाली इन मालिकों ने कर्मचारियों की भर दी झोली

gift

Diwali 2022 Bonus And Gift: भारत में दीपावली का त्योहार सबसे बड़ा होता है। दीवाली के आसपास कई ऐसे उत्सव के मौके होते हैं, जिससे पूरा देश जगमगा उठता है। वहीं, इस दौरान कंपनियां अपने कर्मचारियों को भी गिफ्त देती हैं। यह एक चलन है, जो काफी समय से चल रहा है। सभी को दीवाली का इंतजार रहता है, जब कर्मचारियों को बोनस व महंगे गिफ्ट मिलते हैं। लगभग हर साल कुछ ऐसी खबरें आती हैं, जिनमें देखा गया है कि किसी कंपनी के मालिक ने अपने लोगों को BMW कार तक दी है। ऐसे तमाम उदाहरण हैं, जहां कर्मचारी कह उठते हैं…वाह, मालिक हो तो ऐसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बुरे समय में दिया साथ तो अब मिला फायदा

चेन्नई में एक ज्वैलरी शॉप के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर कार और बाइक दी है। आठ लोगों के लिए कार और 18 के लिए बाइक खरीदने के लिए मालिक को ₹1.2 करोड़ खर्चने पड़े।

कर्मचारी उस समय चौंक गए जब चालानी ज्वैलरी मार्ट के मालिक जयंती लाल चयंती ने उन्हें अनोखा दिवाली उपहार दिया। एएनआई से बात करते हुए, जयंती लाल ने कहा कि उनकी टीम ने उनके सभी उतार-चढ़ाव में साथ दिया था और वे एक परिवार की तरह रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ने के लिए है। उन्होंने मेरे व्यवसाय में सभी उतार-चढ़ाव में मेरे साथ काम किया है और मुझे मुनाफा कमाने में मदद की है।

महंगे तोहफों के लिए मशहूर हैं सावजी ढोलकिया

यह पहली बार नहीं है जब हम व्यापारियों को अपने कर्मचारियों पर खूब खर्चा करते देखते हैं। सूरत के एक प्रतिष्ठित हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को कार और घर उपहार में देने के लिए कई बार सुर्खियों में रहे हैं। 2018 में, ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को मारुति सुजुकी ऑल्टो और सेलेरियो की 600 यूनिट उपहार में दीं। हालांकि, जो लोग उपहार के रूप में कार नहीं चाहते थे, उनके लिए ढोलकिया ने उन्हें फ्लैट या fd बनवाकर दी। हीरा व्यापारी ने नए साल के मौके पर अपने कर्मचारियों को डैटसन रेडी-गो हैचबैक की 1,200 यूनिट भी उपहार में दीं।

विज्ञापन

Ideas2IT

इस साल अप्रैल में, चेन्नई स्थित आईटी कंपनी Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के विकास में उनके निरंतर समर्थन और योगदान के लिए 100 मारुति सुजुकी कारें उपहार में दीं। 500 कर्मचारियों में से, Ideas2IT ने 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दीं, जो 10 से अधिक वर्षों से कंपनी के साथ हैं।

विज्ञापन

Kissflow Inc

उसी महीने, चेन्नई की एक अन्य कंपनी किसफ्लो इंक ने वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों को पांच ब्रांड नई बीएमडब्ल्यू कारें – प्रत्येक की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये – उपहार में दीं। वैश्विक सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस कंपनी ने कहा कि यह उपहार कंपनी के प्रति उनकी वफादारी और प्रतिबद्धता का पुरस्कार है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ