Demat Account Nominee Last Date: बस कुछ ही दिनों में हम सभी साल 2023 को अलविदा कह देंगे और एक नए साल और नई उम्मीद के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इससे पहले हमें अपने उन सभी कामों को जरूर निपटा लेना है जो अगले साल 2024 में हमारे लिए परेशानी की वजह न बनें। बैंक से लेकर ऐसे कई सरकारी काम है जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2023 से पहले पूरा करना है।
इनमें से एक डीमैट अकाउंट यूजर्स के लिए भी खास काम है, जिसे अगर वो पूरा नहीं करते हैं तो उनके लिए स्टॉक मार्केट (Stock Market) में इनवेस्ट करना मुमकिन नहीं हो सकेगा। यहां तक कि उनके लिए निवेश किए गए पैसों को विड्रॉल भी करने में मुश्किल हो सकती है। अगर आपके पास भी डीमैट अकाउंट (Demat Account Nominee Deadline) है तो जल्दी से 31 दिसंबर 2023 से पहले नॉमिनी नेम को अपने खाते के साथ अपडेट कर लें।
ये भी पढ़ें- 31 December से पहले कर लें ये 5 काम
नॉमिनी नेम को डीमैट खाते से कैसे जोड़ें?
NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप घर बैठे ऑनलाइन तरीका अपनाते हुए Nominate Online ऑप्शन को चुनकर Nominee Name एड कर सकते हैं। डीमैट अकाउंट से नॉमिनी को जोड़ने के लिए आप वीडियो में दिखाए गए ऑनलाइन तरीके को अपना सकते हैं।
डीमैट अकाउंट से नॉमिनी जोड़ना जरूरी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से सभी डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसके मुताबिक सभी खाताधारकों के लिए 31 दिसंबर 2023 तक अपने अकाउंट से नॉमिनी को जोड़ना जरूरी है। ऐसा न करने वाले खाताधारकों को शेयर्स में निवेश करने में समस्या आ सकती है।
ये भी पढ़ें- Post Office दे रहा है 5 लाख रुपये के निवेश पर 2.25 लाख रुपये का ब्याज
डीमैट अकाउंट से कितने नॉमिनी जोड़ सकते हैं?
सेबी के मुताबिक डीमैट अकाउंट से 3 नॉमिनी को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा निवेशक कभी भी अपने डीमैट खाते से नॉमिनी नाम को हटा भी सकता है। इतना ही नहीं वो ये भी बता सकते हैं कि उनकी डेथ होने पर किस नॉमिनी को कितना प्रतिशत शेयर मिलना चाहिए।
(Adipex)
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines