31 December से पहले Demat Account यूजर्स एड कर लें नॉमिनी नेम, जानिए ऑनलाइन तरीका

Demat Account Nominee Last Date: अगर आप भी डीमैट अकाउंट यूजर हैं तो जल्दी से नॉमिनी नाम को अपने खाते से जोड़ लें। आइए इसका ऑनलाइन तरीका जानते हैं।

mutual funds,how to add nominee online,investing, ,December 31,31 december deadline,december deadlines,add nominee,mutual fund investing,mutual fund investments,mutual fund portfolio,mutual fund units,trending,investments,SEBI, personal finance ,add nominee in demat account,demat account,add nominee to mutual fund account, mutual fund,
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक डीमैट अकाउंट यूजर्स के लिए भी खास काम है, जिसे अगर वो पूरा नहीं करते हैं तो उनके लिए स्टॉक मार्केट (Stock Market) में इनवेस्ट करना मुमकिन नहीं हो सकेगा। यहां तक कि उनके लिए निवेश किए गए पैसों को विड्रॉल भी करने में मुश्किल हो सकती है। अगर आपके पास भी डीमैट अकाउंट (Demat Account Nominee Deadline) है तो जल्दी से 31 दिसंबर 2023 से पहले नॉमिनी नेम को अपने खाते के साथ अपडेट कर लें।

नॉमिनी नेम को डीमैट खाते से कैसे जोड़ें?

विज्ञापन

NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप घर बैठे ऑनलाइन तरीका अपनाते हुए Nominate Online ऑप्शन को चुनकर Nominee Name एड कर सकते हैं। डीमैट अकाउंट से नॉमिनी को जोड़ने के लिए आप वीडियो में दिखाए गए ऑनलाइन तरीके को अपना सकते हैं।

विज्ञापन

डीमैट अकाउंट से नॉमिनी जोड़ना जरूरी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से सभी डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसके मुताबिक सभी खाताधारकों के लिए 31 दिसंबर 2023 तक अपने अकाउंट से नॉमिनी को जोड़ना जरूरी है। ऐसा न करने वाले खाताधारकों को शेयर्स में निवेश करने में समस्या आ सकती है।

विज्ञापन

डीमैट अकाउंट से कितने नॉमिनी जोड़ सकते हैं?

सेबी के मुताबिक डीमैट अकाउंट से 3 नॉमिनी को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा निवेशक कभी भी अपने डीमैट खाते से नॉमिनी नाम को हटा भी सकता है। इतना ही नहीं वो ये भी बता सकते हैं कि उनकी डेथ होने पर किस नॉमिनी को कितना प्रतिशत शेयर मिलना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ