दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों पर 28 अक्टूबर तक नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, करना होगा ये काम

Platform Ticket: त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 28 अक्टूबर तक 5 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट उपलब्ध नहीं होंगे.

platform ticket not available on this station

द‍िल्‍ली और एनसीआर के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों – नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निज़ामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद पर 28 अक्टूबर तक प्लेटफ़ॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी. हालांकि, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और महिला यात्रियों को छोड़ने वाले लोग पूछताछ कार्यालय से प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों – नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार पर पार्सल कार्यालय भी अगले दस दिनों, यानी 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा है क‍ि दिवाली और छठ जैसे आगामी त्योहारों के कारण भारी भीड़ को देखते हुए, नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर 15-10-2025 से 28-10-2025 तक प्लेटफ़ॉर्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है.

प्‍लेटफॉर्म ट‍िकट कहां से प्राप्‍त करें ?

विज्ञापन

आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं. इसके के लिए UTS (अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) ऐप डाउनलोड करें. ध्‍यान रखें क‍ि यह ऑप्‍शन केवल चुनिंदा स्टेशनों पर ही उपलब्ध हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ