Delhi Haryana Metro Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के चरण-IV परियोजना के 26.463 किलोमीटर के रिठाला-नरेला-नाथूपुर (कुंडली) कॉरिडोर को मंजूरी दी है। ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया गया। इससे दिल्ली और पड़ोसी हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी अच्छी होगी। कॉरिडोर को मंजूरी की तारीख से लगभग 4 साल के अंदर इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को 6,230 करोड़ रुपये में पूरा किया जाएगा।
कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
इससे शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) – रिठाला (रेड लाइन) कॉरिडोर का विस्तार होगा। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पश्चिमी हिस्सों जैसे नरेला, बवाना, रोहिणी के कुछ हिस्सों आदि में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 21 स्टेशन शामिल होंगे और कॉरिडोर के सभी स्टेशन एलिवेटेड बनाए जाएंगे। ये रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन को दिल्ली के रास्ते हरियाणा के नाथूपुर से भी जोड़ने का काम करेगा। जिससे पूरे दिल्ली क्षेत्र में कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: स्पीड में ‘बुलेट की बाप’ होगी ये ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक का वीडियो
21 मेट्रो स्टेशन कौन से?
चरण-IV परियोजना का यह नया कोरिडोर एनसीआर में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करेगा। साथ ही इससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। रेड लाइन के इस विस्तार से सड़कों पर भीड़ कम रहेगी, गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण कम होगा। इस पूरे खंड में 21 स्टेशन शामिल होंगे। इस कॉरिडोर पर बनने वाले स्टेशन- रिठाला, रोहिणी सेक्टर 31, रोहिणी सेक्टर 32, रोहिणी सेक्टर 36, बरवाला, बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1 सेक्टर 3,4, रोहिणी सेक्टर 35, रोहिणी सेक्टर 26, रोहिणी सेक्टर 25, रोहिणी सेक्टर 34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1 सेक्टर 1,2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनोथ, न्यू सनोथ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर 5, कुंडली और नाथपुर होंगे।
यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो का हरियाणा में चौथा विस्तार होगा। वर्तमान में, दिल्ली मेट्रो हरियाणा के गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक संचालित होती है। अभी चरण-IV (3 Priority Corridors) के निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें 65.202 किमी का रूट और 45 स्टेशन शामिल हैं। अब तक 56% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसका काम मार्च 2026 तक पूरा हो सकता हैं। अलावा, 20.762 किलोमीटर वाले दो और कॉरिडोर को भी मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें: Railway ने दी Mata Vaishno Devi के भक्तों को खुशखबरी! खिल उठेंगे श्रद्धालुओं के चेहरे
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
12 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines