Railway ने दी Mata Vaishno Devi के भक्तों को खुशखबरी! खिल उठेंगे श्रद्धालुओं के चेहरे

Indian Railway: भारतीय रेलवे यात्रियों सफर को आसान बनाने के लिए नई सर्विस का ऐलान किया है। यात्रियों को अब रेलवे स्टेशनों पर बैटरी कार सेवाएं मिलेंगी। जिससे आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा।

Mata Vaishno Devi

Indian Railway: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार सर्विस दी जाएगी। ये यात्रियों को प्लेटफॉर्म से पार्किंग और पार्किंग से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसके साथ ही ही आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कर रही हैं। यह सर्विस कम कीमत पर दी जाएगी, खासकर जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर में बने वैष्णो देवी मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए। इससे उन्हें भारी बैग और लंबी दूरी पर चलने की परेशानी से निजात मिल सकेगी। रेलवे के इस कदम से बुजुर्ग  श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन आसान हो जाएंगे।

विज्ञापन

बैटरी कार सेवा

रेलवे प्रशासन ने बैटरी कार सेवा की शुरुआत की है। इसके पहले चरण में पांच बैटरी कारें काम करेंगी। जिसके लिए यात्रियों को सिर्फ 50 रुपए में एक सवारी और 250 रुपए में पूरी बैटरी कार बुक करने का ऑप्शन मिलेगा। आपको बता दें कि वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को लंबा पैदल सफर तय करना पड़ता है। जिससे उनको काफी मुश्किल होती है। इसके बाद वह कटरा स्टेशन पर पहुंचते हैं। इस दौरान उनके पास सामान होता है, जिसको लेकर पार्किंग तक तक जाना होता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह नई सर्विस शुरू की है, जो अब श्रद्धालुओं को सफर में सुविधा और आराम देगी।

विज्ञापन

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए भारतीय रेल के ऐप से बैटरी कार को बुक किया जा सकता है। इसके लिए IRCTC के ऐप को खोलने पर उसमें बैटरी कार बुकिंग का ऑप्शन मिल जाएगा।

विज्ञापन

रोपवे प्रोजेक्ट का भी चल रहा काम

वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन आसान करने के लिए सरकार भी जोरों से काम कर रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जिसके बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा। रोपवे प्रोजेक्ट के पूरा होने से 7 घंटे की चढ़ाई सिर्फ 1 घंटे में पूरी कर ली जाएगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ