DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में खरीदें सस्ता घर, 8 लाख से शुरू हो रही कीमत, देखें पूरी डिटेल

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 15 जनवरी से तीन आवास योजनाओं के लिए बुकिंग शुरू करने जा रहा है। इसमें श्रमिक आवास योजना 2025, सबका घर आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग योजना के तहत फ्लैट खरीद सकते हैं।

DDA Housing Scheme 2025

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में अपने सपनों का घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके पास एक खास मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) तीन योजनाएं लेकर आया है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और बुकिंग प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इन फ्लैटों को खरीदने के लिए कुछ वर्गों के लिए कीमत में रियायत दी जाएगी। श्रमिक आवास योजना और सबका घर आवास योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाई गई है।

क्या है DDA की स्कीम?

दिल्ली विकास प्राधिकरण नए साल पर तीन नई आवासीय योजनाएं लेकर आया है, जिसमें कुल 8,389 फ्लैट निकाले गए हैं। श्रमिक आवास योजना, सबका घर आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग योजना में फ्लैट नरेला, सिरसपुर, लोक नायक पुरम, वसंत कुंज, जहांगीरपुरी, ईस्ट ऑफ लोनी, जाफराबाद, रोहिणी में दिए जाएंगे। फ्लैटों की बुकिंग 15 जनवरी से 31 मार्च तक खुली रहेगी।

किसमें कितने फ्लैट?

श्रमिक आवास योजना 2025 और सबका घर आवास योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। कुछ वर्गों के लिए रियायती दरों की पेशकश की गई है, जो 31 मार्च तक मान्य होगी। श्रमिक आवास योजना के तहत, नरेला में कम कीमत वाले फ्लैट दिल्ली भवन और श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड श्रमिकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रियायती दरों पर दिए जाएंगे।

DDA Housing Scheme 2025

मिलेगी 25% की छूट

सबका घर आवास योजना के तहत, सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में वंचित वर्गों को EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैटों पर 25% की छूट दी जाएगी। इसमें ऑटोरिक्शा और कैब ड्राइवर, महिलाएं, पूर्व सैनिक, वीरता पुरस्कार विजेता, विकलांग और एससी और एसटी वर्ग के लोग शामिल किए गए हैं। इस योजना में कुल 6,810 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट हैं। इसके अलावा एचआईजी और एमआईजी वर्ग के लिए भी 769 फ्लैट होंगे।

बुकिंग अमाउंट कितना?

श्रमिक आवास योजना में फ्लैट की कीमत 8.08 लाख रुपये से 8.86 लाख रुपये रखी गई है। श्रमिक आवास योजना के लिए, रजिस्ट्रेशन अमाउंट 2,500 रुपये और बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपये है। आपको बता दें कि अगर किसी कारण फ्लैट नहीं ले पाएंगे तो यह पैसे वापस नहीं किए जाएंगे। वहीं, सबका घर आवास योजना के लिए बुकिंग अमाउंट EWS फ्लैटों के लिए 50,000 रुपये, एलआईजी के लिए 1 लाख रुपये, एमआईजी के लिए 4 लाख रुपये और एचआईजी के लिए 10 लाख रुपये रखा गया है। सभी स्कीम में वर्गों के हिसाब से 8.08 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के फ्लैट निकाले गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ