DDA Flats Housing Scheme: डीडीए ने द्वारका में प्रीमियम फ्लैट्स के लिए आखिरी किश्त जमा करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। पहले 28 सितंबर तक इसकी पेमेंट की जा सकती थी, अब उसको अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। DDA ने ये फैसला फ्लैट्स के अधूरे कामों को देखते हुए लिया है। अभी इन फ्लैट्स में कुछ काम बाकी था जिसके चलते फुल पेमेंट कर चुके ग्राहक भी शिफ्ट नहीं हो सके हैं।
31 अक्टूबर तक बढ़ाई तारीख
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ग्राहकों को राहत देते हुए एक महीने का समय और दे दिया है। जिन खरीदारों ने फ्लैट्स की आखिरी किश्त नहीं जमा की थी उनको इस खबर से काफी राहत मिली है। लास्ट किश्त की रकम ज्यादा है जिसको जमा करने में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए डीडीए पहले भी तारीखों को बढ़ा चुका है। लेकिन इस बार पेमेंट की तारीख को बढ़ाने का कारण फ्लैट्स का काम है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ऑनलाइन खरीदें DDA के सस्ते फ्लैट! कल से शुरू होगी 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी
अधूरे हैं फ्लैट्स
डीडीए ने रेडी टू मूव फ्लैट दिए थे, लेकिन उसमें अभी तक कुछ काम बाकी है। लोगों ने शुरू में इस बात पर एतराज भी जताया कि दीवाली तक वह नए घर में जाना चाहते थे, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। DDA ने फिनिशिंग कामों को ध्यान में रखते हुए इसकी पेमेंट डेट को आगे बढ़ा दिया है। जो लोग फुल पेमेंट कर चुके हैं उनको ये खबर परेशान कर सकती है, लेकिन जिन लोगों ने अभी तक पेमेंट नहीं की थी उनके लिए राहत की खबर है।
डीडीए ने की ई-नीलामी
डीडीएने 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी भी कराई। इन फ्लैटों के लिए लाइव ई-नीलामी 24 से 26 सितंबर को की गई। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ये नीलामी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक की गई। इस नीलामी में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme में बायर्स को मिली राहत! अब पजेशन लेटर के साथ दिया जाएगा पूरा फोल्डर
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
9 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
16 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
18 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
19 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
20 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines