DCX Systems IPO: केबल और वायर हार्नेस असेंबलियों के निर्माता DCX सिस्टम्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज (31 अक्टूबर) खुल रहा है। दो नवंबर को बंद होने वाले तीन दिवसीय आईपीओ में प्रमोटरों – एनसीबीजी होल्डिंग्स इंक और वीएनजी टेक्नोलॉजी द्वारा 100 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।
कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि उसने अपने आईपीओ से कुछ दिन पहले एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड और बीएनपी परिबास आर्बिट्रेज एंकर निवेशकों में से हैं।
कंपनी के मुताबिक, इश्यू साइज का 75 फीसदी पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए, 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और शेष 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।
निवेशक न्यूनतम 72 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 72 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 207 रुपये के हिसाब से 1.08 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है, जो कुल लेनदेन का आकार 225 करोड़ रुपये है।
DCX Systems IPO Listing, GMP और अन्य डिटेल्स
197 रुपये से 207 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ यह इश्यू 11 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, डीसीएक्स सिस्टम्स का नवीनतम जीएमपी 75 रुपये के प्रीमियम का सुझाव देता है।
बेंगलुरु स्थित कंपनी मुख्य रूप से सिस्टम इंटीग्रेशन और केबल और वायर हार्नेस असेंबलियों की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण में लगी हुई है, और किटिंग में भी शामिल है।
अभी पढ़ें – Tata Motors Ltd के शेयर में आया उछला, लगातार पांचवें सेशन में बढ़ातरी की हासिल
संचालन से DCX सिस्टम्स का राजस्व वित्त वर्ष 2020 में 449 करोड़ रुपये से 56.64 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 1,102 करोड़ रुपये हो गया।
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, एक्सिस कैपिटल और केसर कैपिटल एडवाइजर्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों बाजारों में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 hr agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines