DA Hike: सरकारी कंपनी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 32 से ज्यादा CPSEs में बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

CPSE DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने महारत्‍न, नवरत्‍न और मिनीरत्‍न CPSE कर्मचारियों के लिए IDA में बढ़ोतरी की. जानें 2017 और 2007 पे-स्केल की नई दरें और सैलरी कैलकुलेशन.

da hike (1)

CPSE Employees DA Hike: GAIL, BHEL से NTPC तक, इन कंपनियों में बढ़ी सैलरी! देखें डिटेल्स.

विज्ञापन

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जहां एक तरफ जुलाई में मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) का बेसब्री से इंतजार है, वहीं केंद्र सरकार ने सीपीएसई (CPSE) यानी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है. सरकार के लोक उद्यम विभाग ने इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) की नई और बढ़ी हुई दरें जारी कर दी हैं.

इस फैसले से गेल (GAIL), भेल (BHEL), एनटीपीसी (NTPC) और आईआरसीटीसी (IRCTC) जैसी महारत्‍न, नवरत्‍न और मिनीरत्‍न कंपनियों में काम करने वाले अधिकारियों और नॉन-यूनियन सुपरवाइजर्स की टेक-होम सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा. आइए, बिल्कुल आसान बोलचाल की भाषा में समझते हैं कि किस वेतनमान के तहत कितना डीए बढ़ा है और इसका सैलरी पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

किस वेतनमान (Pay Scale) में कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?

लोक उद्यम विभाग का यह नोटिफिकेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों पर आधारित है. इसमें 1987, 1997, 2007 और 2017 वेतनमान के तहत आने वाले CPSE कर्मियों के लिए दरें तय की गई हैं:

2017 वेतनमान: इस पे-स्केल के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55.7% कर दिया गया है.

विज्ञापन

2007 वेतनमान: इस श्रेणी के कर्मियों के लिए डीए की दर बढ़कर 241.7% हो गई है.

1997 वेतनमान: इस पे-स्केल वाले कर्मचारियों के लिए डीए 476.9% तय किया गया है.

विज्ञापन

1987 वेतनमान: इस श्रेणी के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 18,298 रुपये तय हुआ है.

आपकी सैलरी पर कितना पड़ेगा असर? कैलकुलेशन समझिए
डीए बढ़ने का सीधा मतलब है हर महीने खाते में ज्यादा पैसा आना. आइए इसे दो आसान उदाहरणों से समझते हैं:

विज्ञापन

2017 पे-स्केल का उदाहरण:

विज्ञापन

अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो 55.7% की नई डीए दर के हिसाब से उसे सिर्फ महंगाई भत्ते के तौर पर 33,420 रुपये मिलेंगे. यानी बेसिक और डीए मिलाकर कुल सैलरी 93,420 रुपये हो जाएगी (अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे).

2007 पे-स्केल का उदाहरण:

विज्ञापन

यदि किसी कर्मी की बेसिक पे 15000 रुपये है, तो 241.7% डीए के हिसाब से उसे 33255 रुपये सिर्फ डीए के मिलेंगे. यानी बेसिक और डीए जोड़कर कुल रकम 51255 रुपये हो जाएगी.

विज्ञापन

किन-किन बड़ी सरकारी कंपनियों को होगा फायदा?
इस बढ़ोतरी का दायरा बहुत बड़ा है और इसमें देश की 32 से ज्यादा दिग्गज सरकारी कंपनियां शामिल हैं:

महारत्‍न कंपनियां: BHEL, BPCL, CIL (कोल इंडिया), GAIL, HPCL, IOCL, NTPC, ONGC, POWERGRID, SAIL, PFC, REC और OIL.

विज्ञापन

नवरत्‍न कंपनियां: BEL, CONCOR, HAL, MTNL, NBCC, NMDC, NLC, NALCO, RINL, RITES, RVNL और SCI.

प्रमुख मिनीरत्‍न कंपनियां: IRCTC, AAI (विमानपत्तन प्राधिकरण), NHPC, SJVN, Cochin Shipyard, RailTel, HMT और CCI.

विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के इस दौर में डीए में हुआ यह इजाफा इन कंपनियों में काम करने वाले लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के पारिवारिक बजट को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ