DA Hike: पिछले महीने मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान किया। जिसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को त्योहारी सीजन पर DA में 3% की और बढ़ोतरी मिली। जानकारी के मुताबिक, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा, जिसके साथ 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। एक बार फिर से नए साल पर करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
नए साल पर होगी DA में बढ़ोतरी!
नए साल की शुरुआत के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार एक बड़ा ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते (DA) में एक बार फिर बढ़ोतरी की उम्मीद है। ये बढ़ोतरी जनवरी 2025 और उसके बाद जुलाई में की जा सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में DA में बढ़ोतरी मिली है। त्योहारी सीजन के दौरान DA में 3% की और बढ़ोतरी की गई। इस बार भी पिछली बार के मुकाबले ही DA में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! 1 करोड़ कर्मियों की सैलरी बढ़ी; जानें मोदी सरकार ने कितना बढ़ाया महंगाई भत्ता?
पिछली बार कितनी बढ़ी सैलरी?
दिवाली के मौके पर केंद्रीय सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया। इस दौरान DA में 3 फीसद बढ़ोतरी की गई। ऐलान के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता 50 फीसद से बढ़कर 53 फीसद तक पहुंच गया। अक्टूबर 2024 की सैलरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिला। इसके साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी देने का ऐलान किया।
कब कितनी हुई बढ़ोतरी
DA में कब होती है बढ़ोतरी?
सरकार जनवरी और जुलाई के महीने में DA में बदलाव का ऐलान करती है। लेकिन इस साल 24 मार्च 2024 को कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। तब महंगाई भत्ता 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इसके बाद अक्टूबर में महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया गया, जिसके महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी! EPFO को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, जानें कितना होगा फायदा?
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
4 mins agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines