---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

DA Hike: करोड़ों कर्मचारियों की नए साल पर फिर बढ़ेगी सैलरी, इतना बढ़ सकता डीए

DA Hike: नए साल के मौके पर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दे सकती है। जानकारी के मुताबिक, करोड़ों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में एक बार फिर बढ़ोतरी की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

DA Hike: पिछले महीने मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान किया। जिसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को त्योहारी सीजन पर DA में 3% की और बढ़ोतरी मिली। जानकारी के मुताबिक, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा, जिसके साथ 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। एक बार फिर से नए साल पर करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

नए साल पर होगी DA में बढ़ोतरी!

नए साल की शुरुआत के साथ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार एक बड़ा ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते (DA) में एक बार फिर बढ़ोतरी की उम्मीद है। ये बढ़ोतरी जनवरी 2025 और उसके बाद जुलाई में की जा सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में DA में बढ़ोतरी मिली है। त्योहारी सीजन के दौरान DA में 3% की और बढ़ोतरी की गई। इस बार भी पिछली बार के मुकाबले ही DA में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! 1 करोड़ कर्मियों की सैलरी बढ़ी; जानें मोदी सरकार ने कितना बढ़ाया महंगाई भत्ता?

पिछली बार कितनी बढ़ी सैलरी?

दिवाली के मौके पर केंद्रीय सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया। इस दौरान DA में 3 फीसद बढ़ोतरी की गई। ऐलान के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता 50 फीसद से बढ़कर 53 फीसद तक पहुंच गया। अक्टूबर 2024 की सैलरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिला। इसके साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी देने का ऐलान किया।

---विज्ञापन---


कब कितनी हुई बढ़ोतरी

DA Hike

---विज्ञापन---

DA में कब होती है बढ़ोतरी?

सरकार जनवरी और जुलाई के महीने में DA में बदलाव का ऐलान करती है। लेकिन इस साल 24 मार्च 2024 को कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। तब महंगाई भत्ता 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इसके बाद अक्टूबर में महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया गया, जिसके महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी! EPFO को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, जानें कितना होगा फायदा?

First published on: Nov 13, 2024 08:21 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola