FD Credit Card: एफडी पर मिल रहा है क्रेडिट कार्ड, इस बड़े बैंक ने जारी किया ऑफर, ऐसे आसानी से करें अप्लाई
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

FD Credit Card: पीएसयू पंजाब नेशनल बैंक (PSU Punjab National Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। ऐसी सर्विस शुरू करने वाले PNB पहले सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है। ग्राहक 80% क्रेडिट सीमा के साथ सिंगल या मल्टीपल एफडी के खिलाफ रुपे या वीजा क्रेडिट कार्ड डिजिटल रूप से प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड लाउंज एक्सेस, रोमांचक रिवॉर्ड पॉइंट, कैश एडवांस, और भी बहुत कुछ प्रदान करेगा।
पीएनबी ने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर एफडी पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। अगर आप इस बारे में और जानकारी लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
0120-4616200, 1800 180 2345
Having an FD just got cool. Get lounge access, exciting reward points, cash advance and much more with Credit Card against Fixed Deposits!
For more info, connect with us on: 0120-4616200, 1800 180 2345.#FixedDeposit #CreditCard #Offers #Digital #Banking pic.twitter.com/nlfLUacKb2
— Punjab National Bank (@pnbindia) January 19, 2023
पीएनबी जीरो प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन शुल्क के साथ नए साल की योजनाओं की शुरुआत करने के लिए त्योहारी उपहार की पेशकश कर रहा है। ग्राहक क्रमशः 8.55% और 8.40% की ब्याज दरों पर होम लोन और कार लोन का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निकटतम शाखा में जा सकते हैं या पीएनबी के टोल-फ्री नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: