Cooking Oil Price Drop : महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। दाल, चावल, आटा, मसाले समेत अन्य खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार के बीच सरसों समेत अन्य खाद्य तेल सस्ता हुआ है। रिफाइंड का दाम 95 से 100 रुपये लीटर के स्तर तक आ चुका है, जबकि सरसों का तेल 105 से 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।

सरकार ने घटाया इंपोर्ट ड्यूटी

दरअसल तेल और रिफाइन्ड के बढ़ते दाम के बीच केंद्र सरकार ने पिछले दिनों रिफाइन्ड सोया ऑयल और रिफाइन्ड सनफ्लावर आयल पर लगने वाली आयात शुल्क (Import Duty) घटाने का ऐलान किया। सरकार ने दोनों के इंपोर्ट ड्यूटी में 5 फीसदी की कमी करते हुए 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया।

विज्ञापन

खर्च का 60% तेल आयात करता है भारत

गौतलब है कि भारत अपनी खपत का 60 फीसदी हिस्सा वेजीटेबल ऑयल का आयात करता है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में सालान तकरीबन 24 मैट्रिक टन खाद्य तेल की खपत होती है। इनमें से करीब 14 मैट्रिक टन खाद्य तेल का भारत आयात करता है।

दाल, चावल के बाद आटा भी हुआ महंगा

आपको बता दें कि पिछले दिनों रसोई का कई सामान के दाम में इजाफा दर्ज किया। दाल, चावल के बाद अब आटा के दाम में भी तेजी दर्ज की गई है। आटा का दाम तो एक रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुका है। इसके साथ मसाले और मेवा के दाम में भी पिछले दिनों तेजी दर्ज की गई। हालांकि उम्मीद है कि तेल के दाम कम कम होने से आम लोगों को त्योहारों के सीजन में थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ