हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नवरात्रि से पहले सिलेंडर महंगा! आज एक अक्टूबर से 50 रुपये बढ़े LPG के दाम, जान लें नए रेट

Commercial Cylinder Price Hike: नवरात्रि से पहले सिलेंडर महंगा हो गया है। आज एक अक्टूबर से कमर्शियल सिलेंडर नए रेट से मिलेगा। करीब 50 रुपये का इजाफा हुआ है। आइए नए रेट जानते हैं…

विज्ञापन
Commercial Cylinder

Commercial Cylinder Price Hiked: नवरात्रि से ठीक पहले देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। आज एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। 14 किलो वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय दामों में साढ़े 8 रुपये और 39 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अब लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजापा किया गया है।

यह भी पढ़ें:प्रदूषण से निपटने को दिल्ली तैयार; सरकार ने बनाई SOP, जानें क्या है विंटर एक्शन प्लान?

आज से यह होंगे सिलेंडर के दाम

इंडियन ऑयल की ओर से आज सुबह जारी किए गए ताजा रेट के अनुसार, आज एक अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन कंपनी का 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपये में नहीं, बल्कि अब 1740 रुपये का मिलेगा। 14 किलो वाला सिलेंडर 803 रुपये का ही मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1644 रुपये में नहीं, बल्कि अब 1692.50 रुपये का मिलेगा और घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपये में ही मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1802.50 रुपये नहीं, बल्कि 1850.50 रुपये होगा और घरेलू सिलेंडर 829 रुपये का ही मिलेगा। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1855 रुपये में नहीं, बल्कि 1903 रुपये में मिलेगा और घरेलू सिलेंड 818.50 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Video: गाली गलौज करने पर घसीट कर महिला को प्लेन से उतारा, सूरत से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

जुलाई के बाद लगातार बढ़ाए जा रहे दाम

बता दें कि देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने महीने बढ़ाए गए हैं। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये घटाए गए थे, लेकिन अगले महीने अगस्त में कमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपये महंगा करके झटका दिया गया। इसके बाद सितंबर महीने में फिर कमर्शियल सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़ा दिए गए। एक बार फिर अक्टूबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया गया है, जबकि अक्टूबर का महीना त्योहारी सीजन है, ऐसे में लोगों ऐन मौके पर लोगों की जेब पर चपत लग गई है।

यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष से Sunita Williams के नए वीडियो; SpaceX के क्रू-9 को देखकर बोलीं- आपका स्वागत है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें