CNG, PNG Price Hike: जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूती थीं, तो CNG के उपयोगकर्ता फिर भी आराम में थे, क्योंकि इन पारंपरिक ईंधनों की तुलना में सीएनजी हमेशा सस्ती रही है। हालांकि, हाल के वैश्विक रुझानों और सरकार द्वारा पुराने क्षेत्रों से उत्पादित एपीएम गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है।
सरकार ने हाल ही में एपीएम गैस की कीमतों को 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया था। आप जानते होंगे कि एपीएम गैस को ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए सीएनजी में और घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी में परिवर्तित किया जाता है।
अभी पढ़ें – भारत का कोयला उत्पादन सितंबर में 12% बढ़ा, पढ़ें- ये रिपोर्ट
तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम मूल्य निर्धारण और विश्लेषण प्रकोष्ठ ने 30 सितंबर को 1 अक्टूबर से अगले छह महीनों के लिए नई कीमतों की घोषणा की, जिसमें घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई। 1 अप्रैल को, बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए, इसे 110 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया था।
यहां बढ़ें दाम
मुंबई में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति करने वाली महानगर गैस ने CNG के खुदरा मूल्य में 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप्ड प्राकृतिक गैस की कीमत 4 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दी है। अब सीएनजी की खुदरा कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत 52.50 रुपये प्रति एससीएम है।
इस वृद्धि के साथ, सीएनजी और पेट्रोल के बीच कीमतों में बचत 45 प्रतिशत तक कम हो गई है जबकि पीएनजी और एलपीजी की कीमत 11 प्रतिशत तक कम हो गई है। इस प्रकार, जो उपयोगकर्ता सस्ते विकल्प पर स्विच करते हैं, वे पेट्रोल और एलपीजी पर अपने पहले के खर्च की तुलना में अधिक बचत नहीं कर पाएंगे।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल, हरे निशान पर Sensex और Nifty
फिलहाल राजधानी में इतने हैं पेट्रोल के दाम और CNG के भी बढ़ सकते हैं दाम
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर गै जबकि डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड भी अपने दाम बढ़ा सकती है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें रु. 75.61 प्रति किलोग्राम जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पीएनजी की कीमत 50.59 रुपये प्रति एससीएम है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
32 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
36 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines