यहां सब्‍जी के भाव ब‍िकता है काजू, 500 रुपये में झोला भरकर लाएंगे घर

Cheapest Dry Fruits Market in India: अगर आप महंगे काजू खरीद-खरीद कर परेशान हो गए हैं तो यहां चले जाइये. इस जगह आपको काजू सब्‍जी के भाव म‍िल जाएगा.

kaju kahan sabse sasta milta hai

जी हां, आपने सही पढ़ा! काजू अपनी मलाईदार बनावट और मीठे स्वाद के कारण सबसे लोकप्रिय सूखे मेवों में से एक हैं और इस मेवे में कुछ ऐसा है जो आपको इसके लिए लालायित कर देता है. इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा और इसे साफ करके खाने योग्य बनाने की प्रक्रिया के कारण, काजू की कीमत हमेशा आसमान छूती रहती है और इसकी कीमत लगभग 800-1000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है.

विज्ञापन

हालांकि, आपको भारत में एकमात्र ऐसी जगह के बारे में जानकर हैरानी होगी जहां ये मेवे 30-100 रुपये प्रति किलोग्राम के मामूली दाम पर बिकते हैं. झारखंड में जामताड़ा नाम का एक जिला है, जिसे भारत की फ‍िशिंग राजधानी भी कहा जाता है, जहां यह लोकप्रिय सूखा मेवा इतनी कम कीमत पर बिकता है.

विज्ञापन

जामताड़ा शहर से सिर्फ चार किलोमीटर दूर ‘नाला’ नाम का एक गांव है, जिसे झारखंड का काजू नगर कहा जाता है. इस गांव में आपको 20-30 रुपये प्रति किलो की दर से काजू आसानी से मिल जाते हैं, जो देश भर की किसी भी दूसरी सब्‍जी के बराबर है.

इतना सस्‍ता क्‍यों है यहां काजू

विज्ञापन

काजू के इतने सस्ते दामों पर बिकने की बड़ी वजह यह है कि इस गांव में 50 एकड़ जमीन है जहां ग्रामीण काजू की खेती करते हैं. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, काजू के बागानों के बारे में सभी को तब पता चला जब 2010 के आसपास वन विभाग ने नाला गांव की जलवायु और मिट्टी को काजू की खेती के लिए अनुकूल पाया.

इसके बाद, बड़े पैमाने पर काजू की खेती शुरू हुई. जैसे ही पौधों में काजू के फल लगते हैं, किसान उन्हें इकट्ठा करके सड़क किनारे औने-पौने दामों पर बेच देते हैं. क्‍योंक‍ि ये जगह ज्‍यादा विकसित नहीं है, इसलिए ग्रामीण काजू को इतने सस्ते दामों पर बेचते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ