नई दिल्ली: दीवाली से पहले किसानों की लॉटरी लगी हुई है। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 2000-2000 हजार रुपये की 12वीं किस्त जारी की। इसके बाद फिर एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना (One Nation One Fertilizer scheme) का आगाज और अब केंद्र सरकार ने रबी की फसलों पर MSP बढ़ाने का ऐलान किया है।
अभी पढ़ें – Adani इंटरप्राइजेज के शेयर में हुई बढ़ोतरी, ये रही वजह
सूत्रों के मुताबिक, मसूर पर 500 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई है। इसके अलावा सरसों पर 400 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ी है। गेहूं पर 110 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई। वहीं, जौ पर 100 रुपये प्रति क्विंटल तो चना पर 105 रुपये प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई है। सूरजमुखी पर 209 प्रति क्विंटल MSP बढ़ाई गई। बताया गया कि कुल 6 से 9 फीसदी के बीच फसलों पर MSP बढ़ाई गई हैं।
किसानों के लिए यह कहीं न कहीं बड़ी राहत की खबर है। इस दफे बारिश ने भी किसानों को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया है। अब इस फैसले से सरकार के MSP को डबल करने की रणनीति को भी हल्की रफ्तार मिलेगी। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक थी। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें रबी फसलों की MSP की मंजूरी भी शामिल रही।
अभी पढ़ें – इंफोसिस और विप्रो के बाद इस आईटी कंपनी ने किया वेतन बढ़ाने का ऐलान
कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए फसलों की MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार जिन फसलों का MSP तय करती है। उसमें गेहूं, चना, मसूर, सरसों जैसी फसले होती हैं। जल्दी प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बैठक में लिए गए फैसलों पर अधिक जानकारी दी जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines