Business Idea : घर पर 20 हजार रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई

Business Idea Under Rupees 20000 : ऐसे कई बिजनेस हैं जिन्हें आप घर से शुरू कर सकते हैं। ऐसा ही एक बिजनेस टीशर्ट प्रिंटिंग से जुड़ा है। इस बिजनेस को 20 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस की खास बात है कि इसका सीजन कभी ऑफ नहीं रहता। जानें, टीशर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस कैसे करें:

Business Idea

20 हजार रुपये लगाकर घर बैठे करें 50 हजार रुपये महीने की कमाई।

Business Idea Under Rupees 20000 : अगर आप कोई ऐसा बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं जिसे घर बैठे किया जा सके तो ऐसे कई ऑप्शन हैं। लेकिन ऐसे बिजनेस काफी कम हैं जो 12 महीने चलते हैं। ऐसे ही एक बिजनेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को 20 हजार रुपये में घर से शुरू किया जा सकता है। अगर घर में जगह नहीं है तो कोई शॉप भी रेंट पर ले सकते हैं।

12 महीने चलता है यह बिजनेस

हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं वह टीशर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस है। इन दिनों यह बिजनेस काफी ट्रेंड में है। इस बिजनेस को करने में शुरुआती लागत 20 हजार रुपये आएगी। आपको बस अपने बिजनेस की मार्केटिंग करनी है। जितनी अच्छी मार्केटिंग करेंगे उतने ही ज्यादा ग्राहक आएंगे और बिजनेस बढ़ेगा। इस बिजनेस की सबसे खास बात है कि यह 12 महीने चलता है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक प्रिंटिंग मशीन की जरूरत पड़ेगी। यह मशीन 10 से 15 हजार रुपये में आ जाती है। इस मशीन का साइज बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होता है और इसे घर पर भी लगा सकते हैं। अगर घर पर जगह नहीं है तो रेंट पर शॉप ले सकते हैं।

Business Idea

जितनी ज्यादा मार्केटिंग करेंगे, उतनी ज्यादा कमाई होगी।

कहां मिलेंगे ग्राहक

आपको अपने बिजनेस की बहुत ज्यादा मार्केटिंग करनी होगी। साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन) पर एक्टिव होना होगा। आपको अलग-अलग तरह की कंपनियों से बात करनी होगी। ऐसा इसलिए कि इन कंपनियों में प्रिंटिंग टीशर्ट काफी डिमांड में होती है। साथ ही स्कूल-कॉलेज से भी संपर्क बनाना होगा। यही नहीं, स्थानीय नेताओं से भी संपर्क बनाकर रखना होगा। कई कार्यक्रम ऐसे होते हैं जहां खास डिजाइन या लोगों की एक जैसी टीशर्ट की जरूरत होती है। ऐसे में ये लोग ही काम आएंगे।

टीशर्ट भी रखें

काफी कंपनियां या स्कूल-कॉलेज को एक जैसे लोगो या डिजाइन वाली एक जैसी टीशर्ट की जरूरत होती है। इन्हें बल्क में टीशर्ट की जरूरत होती है। काफी कंपनियां ऐसी होती हैं जो खुद टीशर्ट नहीं लातीं बल्कि प्रिंट करने वाले शख्स से ही ले लेती हैं। ऐसे में आपको कुछ टीशर्ट भी रखनी पड़ेंगी ताकि ग्राहक की टीशर्ट की मांग को भी पूरा कर सकें। इसके अलावा और ऐसे दुकानदारों से भी संपर्क रखना पड़ेगा जो एक कॉल पर एक जैसी 100-200 या इससे ज्यादा टीशर्ट मुहैया करा दे।

कितना होगा फायदा

एक टीशर्ट की प्रिंटिंग की कीमत अमूमन 100-150 रुपये आती है। ऐसे में अगर आप रोजाना औसतन 20 टीशर्ट भी प्रिंट कर देते हैं तो दो हजार रुपये कमा लेंगे। इस प्रकार आप महीने में 50 से 60 हजार रुपये कमा सकते हैं। ज्यादा काम मिलेगा तो कमाई भी ज्यादा होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ