Budget 2026: पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म हो जाएगी इस बार? जानें क्‍या कहते हैं टैक्स एक्सपर्ट

यूनियन बजट 2026-27 (Budget 2026-27) में पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) को खत्म हो सकती है या नहीं, इस बारे में एक्‍सपर्ट्स की राय बंटी हुई है. पुरानी टैक्‍स व्‍यवस्‍था में HRA और सेक्शन 80C (Section 80C) जैसे अहम डिडक्शन हैं. ल‍िहाजा इसके हटने की उम्‍मीद कम ही है.

BUDGET 2.jpg

बजट 2026, 1 फरवरी को पेश क‍िया जा रहा है

बजट 2026 में पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) को लेकर टैक्स एक्सपर्ट्स और सूत्रों के बीच काफी चर्चा है. हालांकि सरकार का झुकाव साफ तौर पर नई व्यवस्था की ओर है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है. ज्यादातर जानकारों का मानना है कि पुरानी व्यवस्था को तुरंत खत्म नहीं किया जाएगा. ऐसी संभावना है कि बजट 2026 में सरकार पुरानी व्यवस्था को खत्म करने के लिए एक डेडलाइन या सनसेट डेट का संकेत दे सकती है. जैसे क‍ि 2-3 साल बाद का समय. ताकि लोग धीरे-धीरे स्विच कर सकें.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार इसे जारी रख सकती है, लेकिन नई व्यवस्था को इतना आकर्षक बना सकती है कि पुरानी व्यवस्था अपने आप अप्रासंगिक हो जाए.

नई व्यवस्था क्यों बन रही है पहली पसंद?

हालांक‍ि पुरानी टैक्‍स व्‍यवस्‍था में HRA और सेक्शन 80C (Section 80C) जैसे अहम डिडक्शन हैं, लेक‍िन बजट 2025 में हुए बड़े बदलावों के बाद नई व्यवस्था काफी लोकप्रिय हुई है. नई व्यवस्था में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता. स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर 12.75 लाख तक टैक्‍स फ्री. आंकड़ों की मानें तो करीब 72% से 80% टैक्सपेयर्स पहले ही नई व्यवस्था में शिफ्ट हो चुके हैं.

विज्ञापन

पुरानी व्यवस्था में अटके लोगों का क्या होगा?
अभी भी करीब 20-25% लोग पुरानी व्यवस्था में हैं, क्योंकि उनके पास होम लोन का ब्याज (Section 24b) है. वे 80C, 80D और HRA जैसी बड़ी छूट का फायदा लेते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन लोगों को अचानक हटाना मुश्किल होगा, इसलिए सरकार इनके लिए कोई निकाल सकती है.

विज्ञापन

बजट 2026 से क्या हैं उम्मीदें?
नई व्यवस्था में इसे 75000 से बढ़ाकर 100000 किया जा सकता है. नई व्यवस्था में NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) के तहत अतिरिक्त 50000 रुपये की छूट शामिल की जा सकती है, जो अभी केवल पुरानी व्यवस्था में है.

विज्ञापन

अगर आप होम लोन या बड़े निवेश (LIC, PPF) के भरोसे पुरानी व्यवस्था में हैं, तो फिलहाल आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार पुरानी व्यवस्था को खत्म करने की जगह नई व्यवस्था को और पावरफुल बनाने पर ध्यान देगी.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ