Budget 2026: बजट के दिन (1 फरवरी) वित्त मंत्री का शेड्यूल काफी व्यस्त और परंपराओं से भरा होता है. क्योंकि इस बार 1 फरवरी 2026 को रविवार है, फिर भी परंपरा के अनुसार बजट सुबह 11 बजे ही पेश किया जाएगा. इस बार कई चीजें पहली बार हो रही हैं. जैसे कि पहली बार रविवार के दिन बजट पेश किया जा रहा है. इस साल बजट रविवार को होने के बावजूद स्टॉक मार्केट (BSE/NSE) सामान्य रूप से खुले रहेंगे, ताकि बजट घोषणाओं पर बाजार तुरंत प्रतिक्रिया दे सके. आइये आपको बताते हैं कि बजट डे के दिन, देश के वित्त मंत्री का शेड्यूल क्या होता है:
Gold Silver Rate: बजट के बाद चढ़ेगा या गिरेगा सोने चांदी का भाव? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सुबह 8:45 – 9:00 बजे: नॉर्थ ब्लॉक से रवानगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम (वित्त राज्य मंत्रियों और सचिवों) के साथ नॉर्थ ब्लॉक (वित्त मंत्रालय) से बाहर निकलती हैं. यहां सबसे पहला फोटो सेशन होता है, जहां वह बजट का डिजिटल बही-खाता (टैबलेट) मीडिया को दिखाती हैं.
Budget Expectation 2026: सरकार दे सकती है इंश्योरेंस सेक्टर को तोहफा, क्या सस्ता होगा बीमा?
सुबह 9:15 बजे: राष्ट्रपति भवन में मुलाकात
वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंचती हैं. यहां वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करती हैं. राष्ट्रपति वित्त मंत्री को औपचारिक रूप से बजट पेश करने की अनुमति देती हैं. एक पुरानी रस्म के तौर पर राष्ट्रपति वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं देती हैं.
Budget 2026: पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म हो जाएगी इस बार? जानें क्या कहते हैं टैक्स एक्सपर्ट
सुबह 10:00 बजे: संसद भवन आगमन
राष्ट्रपति से अनुमति लेने के बाद वित्त मंत्री सीधे संसद भवन पहुंचती हैं. यहां भी मुख्य गेट पर मीडिया के लिए एक छोटा फोटो सेशन होता है.
सुबह 10:15 बजे: कैबिनेट की विशेष बैठक
संसद भवन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होती है. इस संक्षिप्त बैठक में कैबिनेट औपचारिक रूप से बजट को अपनी मंजूरी देती है. कैबिनेट की हरी झंडी के बिना बजट पेश नहीं किया जा सकता.
Budget 2026: पिछले 5 साल में रेलवे को कितना फंड मिला? इस साल कितना मिल सकता है?
सुबह 11:00 बजे: बजट भाषण की शुरुआत
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर वित्त मंत्री को बजट पेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं. इसके बाद निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण शुरू करती हैं. यह आमतौर पर 90 मिनट से 2 घंटे तक चलता है. निर्मला सीतारमण के नाम सबसे लंबा बजट भाषण (2 घंटे 42 मिनट) देने का रिकॉर्ड है.
दोपहर 1:00 – 1:30 बजे: भाषण का समापन
भाषण खत्म होने के बाद वित्त मंत्री बजट की प्रति और संबंधित दस्तावेज (जैसे फाइनेंस बिल) सदन के पटल पर रखती हैं. इसके तुरंत बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है.
दोपहर 3:00 – 4:00 बजे: प्रेस कॉन्फ्रेंस
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री नेशनल मीडिया सेंटर में एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं. यहां वह बजट की बारीकियों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देती हैं और मुख्य घोषणाओं की व्याख्या करती हैं.
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
42 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines