पिछले एक साल में सोने और चांदी ने अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. खासतौर से चांदी ने अपने इंवेस्टर्स को बंपर रिटर्न की खुशी दी है. लेकिन ये भी सच है कि सोने और चांदी के दाम में आ रही रिकॉर्ड तेजी ने इन कीमती धातुओं को आम लोगों के पहुंच से दूर करती जा रही है. ऐसे में आम लोगों को ये उम्मीद है कि आने वाले बजट (Budget 2026) में सोने चांदी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं, जो सोने और चांदी के भाव को प्रभावित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Budget Expectation 2026: फाइनेंस इंडस्ट्री ने की बजट से मांग, कैपिटल गेन टैक्स की जगह FII टैक्सेशन ले आए सरकार
इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि बजट 2026 (Union Budget 2026) की घोषणा से पहले सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) को लेकर बाजार में काफी हलचल है. 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट (Union Budget) से आम जनता और ज्वैलरी इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन बाजार के जानकारों की राय बंटी हुई है. आइये जानते हैं कि बजट के बाद सोना-चांदी सस्ता होगा या महंगा:
यह भी पढ़ें : Budget Expectation: सस्ता एजुकेशन, लोन और स्किल डेवलपमेंट… शिक्षा क्षेत्र को क्या है बजट से उम्मीदें
क्या सस्ता हो सकता है सोना-चांदी?
अभी सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) 6% है. ज्वैलर्स और कई व्यापारिक संगठन इसे घटाकर 4% करने की मांग कर रहे हैं. अगर सरकार इस मांग को मान लेती है, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2000 से 4000 तक की गिरावट आ सकती है.
यह भी पढ़ें : Budget 2026: टैक्स छूट और सस्ते कर्ज तक बजट से MSME सेक्टर को क्या-क्या चाहिए? जानें
इसके अलावा इंडस्ट्री ने ज्वैलरी पर GST को 3% से घटाकर 1.25% से 1.5% करने की भी मांग की है. इससे भी गहने खरीदना सस्ता हो जाएगा.
क्या महंगा होने का भी डर है?
बाजार में कुछ अफवाहें ऐसी भी हैं कि रुपया (INR) के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए सरकार ड्यूटी बढ़ा सकती है. इसी डर से पिछले कुछ दिनों में घरेलू बाजार में सोना-चांदी अंतरराष्ट्रीय कीमतों से भी ऊपर (Premium) ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि बजट चाहे जो भी हो, रूस-यूक्रेन या मध्य-पूर्व के तनाव जैसे वैश्विक कारण कीमतों को ऊपर बनाए रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में कितनी आएगी किस्त
वर्तमान कीमतें और अनुमान
अभी एमसीएक्स पर सोना (24K) करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. जबकि चांदी लगभग 3.35 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर बजट में ड्यूटी नहीं घटती है, तो 2026 के अंत तक सोना 1.75 लाख रुपये और चांदी 4 लाख रुपये के करीब पहुंच सकती है.
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
4 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
5 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
9 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
10 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
11 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
12 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
13 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
13 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
14 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines