Budget 2024 for Women: आखिरकार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट को पेश कर दिया है। आज यानी 1 फरवरी, गुरुवार को भारत में अंतरिम बजट पेश किया गया और इस दौरान ऑटो, टेक, टैक्स समेत अन्य क्षेत्रों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि, मोदी सरकार 2.0 के आखिरी अंतरिम बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है।
महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक बड़े ऐलान किए गए हैं। आशा बहनों समेत लखपति दीदी जैसी घोषणाएं की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा बहनों का खास ख्याल रखा जाएगा, रोजगार के साथ उन्हें अन्य तोहफे दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि अंतरिम बजट 2024 के दौरान महिलाओं के लिए क्या-क्या खास पेश किया गया है।
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana 2024)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट के दौरान लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने की बात कही है। 9 करोड़ महिलाओं की जिंदगी में बदलाव करने के लिए योजना में बदलाव करने की बात कही है। महिलाओं के कल्याण हेतु 2 करोड़ को बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि वो साल 2025 तक लाखों-करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने की तैयारी में हैं। अभी तक 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।
ये भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण की हर साड़ी के रंग में छिपा राज! जानें 2019 से 2024 तक का संदेश
Lakhpati Didi Yojana 2024 Benefits
- महिलाओं को वर्कशॉप के तहत फाइनेंशियल जानकारी देने के साथ उसके बारे में समझाया जाएगा।
- इस योजना के तहत इन्वेस्टमेंट, बचत, फाइनेंशियल जैसे साधनों को समझाया जाएगा।
- महिलाओं को रोजाना बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- मोबाइल वॉलेट, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का यूज करना सिखाया जाएगा।
- एंपावरमेंट प्रोग्राम के जरिए महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
- महिलाओं को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ करने के लिए बढ़ावा मिलेगा।
आशा बहनों को मिलेगा फायदा
बजट में आशा बहनों के लिए भी खास ऐलान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में सभी बहनों को फायदा दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के तहत आशा बहनों से जुड़ी सारी वर्कर्स, हेल्पर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स को हेल्थ कवर का फायदा मिलेगा। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा और उन्हें मुफ्त इलाज और दवा का फायदा मिल सकेगा।
क्या आधी आबादी के 33 करोड़ वोट पर BJP की नजर?
आगामी दिनों में चुनाव होंगे और पेश हुए अंतरिम बजट पर सरकार का खास फॉक्स महिलाओं पर दिखा। SBI की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में कुल वोटर्स 68 करोड़ होंगे, जिनमें 49 प्रतिशत महिलाएं यानी 33 करोड़ महिला वोटर होंगी। वहीं, रिपोर्ट में साल 2029 के लिए कहा गया है कि 37 महिला वोटर्स और 36 पुरुष वोटरों होंगे।
साल 2014 से अब तक के वोट को देखा जाए तो देश की आधी आबादी में महिलाएं हैं और वो जमकर वोट देती नजर आई हैं। कई राज्यों के चुनाव में भी महिलाएं ही वोट देने की लाइन में सबसे ज्यादा नजर आई हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या 33 करोड़ महिलाओं का वोट देखते हुए ये सौगात पेश की गई हैं? क्या लोकसभा चुनाव पर इसका असर नजर आएगा और क्या फिर से देश में मोदी सरकार बन जाएगी? आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
15 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines