Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman said Asha Anganwadi workers will be covered in Ayushman Bharat: अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है और मुद्रास्फीति मध्यम है। सरकार का सकल घरेलू उत्पाद, शासन, विकास और प्रदर्शन पर समान रूप से ध्यान केंद्रित है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ मिला।
वित्तमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाया जाएगा।वित्तमंत्री ने कहा कि, कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।
सीएनजी पीएनजी में बायोमास
वित्तमंत्री ने कहा कि सीएनजी और पीएनजी में बायोमास गैस मिलाना होगा अनिवार्य। ई वाहन इकोसिस्टम का विस्तार होगा। हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए नई योजना आएगी। ब्लू इकोनॉमी 2.0 के तहत नई योजना शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भारत बिजनेस कॉन्फ्रेंस डूरिज्म का हब बन रहा है। पर्यटन केंद्रों की रेटिंग के लिए फ्रेमवर्क बनेगा।
रेलवे के लिया क्या कहा वित्तमंत्री ने
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।”
संबंधित खबरें
10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
12 mins agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
53 mins agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
21 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines