Indian Economy: भारत के लिए अच्छी खबर, IMF ने कहा- अमेरिका और चीन को पछाड़ देगी भारत की GDP ग्रोथ

Indian Economy

Indian Economy

Indian Economy: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2023 को देश का अगला बजट पेश करेंगी। इससे पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर है। संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख वित्तीय संस्था IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने कहा, ‘पिछले साल की तुलना में इस साल ग्लोबल इकॉनमी में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा, लेकिन भारत की ग्रोथ मौजूदा अमेरिका और चीन की ग्रोथ से ज्यादा रहने की संभावना है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने अनुमान जताया है कि भारत की ग्रोथ (Indian Economy) साल 2022 के 6.8 प्रतिशत से घटकर 6.1 रह सकती है, जो 2024 में 6.8 प्रतिशत तक जाने की संभावना है। बात करें यदि चीन की तो 2023 में चीन की इकॉनमी ग्रोथ 5.2 रहने की संभावना है। जबकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 1. 4 प्रतिशत रहने की संभावना है।

विज्ञापन

चीन के लिए 2022 काफी मुश्किलों भरा रहा है। वहां कोरोना के चलते अर्थव्यवस्था चरमरा गई। वहीं, यूक्रेन और रूस के बीच जंग का असर यूरोपीय देशों और अमेरिका पर भी पड़ा है। फिलहाल भारत (Indian Economy) के लिए आने वाला साल अच्छा रहने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ