News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Free Aadhaar Update Deadline: “आधार कार्ड” एक मुख्य दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल कई सारे सरकारी व गैर-सरकारी काम को करने के लिए किया जाता है। इस दस्तावेज के बिना कई काम करने मुश्किल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आधार कार्ड में सभी जानकारियां सही हो, अगर किसी तरह की कोई गलती हो या कोई जानकारी गलत हो तो इसे तुरंत सही करवाना आपकी जिम्मेदारी है। पकड़े जाने पर समस्या आपके लिए ही बढ़ सकती है।
जहां आप पहले रहते थे या जहां आप रह रहे हैं वहां का पता न होकर घर पर पुराने घर का ही पता है तो ये भी एक गलत जानकारी हो सकती है। इसे तुरंत अपडेट करना आपकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा दस्तावेज पर नाम में बदलाव हुआ है या सरनेम बदला है तो इस जानकारी को भी आधार में अपडेट करना जरूरी होता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI की ओर से 1 साल के लिए आधार अपडेट की प्रक्रिया को मुफ्त कर दिया गया है। 14 जून 2025, आधार अपडेट के लिए आखिरी तारीख थी, लेकिन इसी दिन आधार के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दे दी जा चुकी थी कि आधार में ऑनलाइन अपडेट की प्रक्रिया 14 जून 2026 तक मुफ्त है।
#UIDAI extends free online document upload facility till 14th June 2026; to benefit millions of Aadhaar Number Holders. This free service is available only on #myAadhaar portal. UIDAI has been encouraging people to keep documents updated in their #Aadhaar. pic.twitter.com/XkwZ3owUtw
— Aadhaar (@UIDAI) June 14, 2025
---विज्ञापन---
UIDAI पहले भी मुफ्त में डॉक्यूमेंट अपलोड के लिए सुविधा दे चुका है। 14 दिसंबर 2024 के बाद आधार में फ्री अपडेट के लिए 14 जून 2025 तारीख तय की गई और इसे भी बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है। करोड़ों आधार कार्ड धारकों के पास 1 साल तक का मौका है कि वो आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करने वाला काम मुफ्त में कर सकता है। इसके लिए मायआधार पोर्टल पर जाना होगा और वहां डॉक्यूमेंट को मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे। नाम, घर का पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Minor Demat Account: शेयर बाजार में निवेश के लिए बच्चों का खोलना है डीमैट अकाउंट? ये है Step By Step प्रोसेस
ये भी पढ़ें- PAN Card को Aadhaar से लिंक करना जरूरी, देरी की तो भरना पड़ेगा जुर्माना; जल्दी जानें प्रोसेस और आखिरी तारीख
जानकारी के लिए बता दें कि आधार अपडेट करने की प्रक्रिया ऑफलाइन भी उपलब्ध है। इसके लिए नजदीकी आधार केंद्र सेंटर जाना होगा। आधार अपडेट के लिए 50 से 100 रुपये तक शुल्क चुकाना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।